निदेशक का संदेश

निदेशक का संदेश

तीन दशकों से अधिक समय से भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर ने प्रबंध शिक्षा में आदर्शात्मक उत्कृष्टता प्राप्त की है । सार्वजनिक सेक्टर पर जोर देने से लेकर, सूचना प्रौद्योगिकी से उन्मज्ज अर्थव्यवस्थाओं पर संकेन्द्रण तक, भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर ने प्रबंध शिक्षा एवं शोध में अपनी विशेषज्ञता का विकास करने के लिए अनेक सीमाएँ पार की हैं । वर्ष 2008 में हमने एक साझा विज़न विकसित किया, जो भाप्रसंबें को शोध के लिए दृढ़ प्रवृत्तियुक्त अंतर्राष्ट्रीय प्रबंध स्कूल के रूप में स्थान पाने में मदद करेगा । भारत में परिवर्तन हो रहे हैं और विश्व में भी और इन परिवर्तनों पर सोच-विचार करने और सक्रिय रूप से इतिहास बनाने के लिए भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर एक उत्प्रेरक मंच है ।

 

भारत आर्थिक एवं सामाजिक दोनों रूप से अति रोचक एवं चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है । फलस्वरूप उत्पन्न नई पूर्वधारणाएँ, नए प्रश्न, अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं को स्पष्ट करने के लिए नए सैद्धांतिक विचार, भाप्रसंबें को अनुकूल परिस्थिति उपलब्ध कराते हैं, जोकि आज किसी भी शोधकर्ता के लिए अति उत्प्रेरणा का विषय है । हालाँकि अन्य लोग सामाजिक उद्यमवृत्ति का अध्ययन करते हैं, हमारे लिए यह रोज का प्रसंग है । जबकि विश्व धारणीयता की बात करता है, यह हमारे सर्वांगीण विकास का आधार है । भारत अपनी विविधता, जटिलता और दर्शन से सार्वभौम अध्ययन एवं प्रयोग के नवीन आधार सृजित कर रहा है । विश्व के साथ भारत के संबंध गतिशील हैं और लगातार विकसित हो रहे हैं ।

 

हमारे कार्यक्रम प्रवेश हेतु प्रतिस्पर्धात्मक, भाग लेने हेतु चुनौतीपूर्ण और संबद्धता तथा संपूर्णता में अद्यतन स्तर के हैं । हमारे आस-पास के समाज में परिवर्तनों के प्रति हमारी प्रतिक्रिया शोध पर आधारित है । हमारे वृद्धि संबंधी मामले के प्रतिरूप विकास पर आधारित हैं । हमारे लोकाचार को “वसुधैव कुटुम्ब” की प्राचीन मनोवृत्ति या विश्व एक परिवार है, द्वारा परिभाषित है । भाप्रसंबें में आप आकर्षक भारतीय वास्तविकता में प्राचीन एवं आधुनिकता दोनों का सम्मिश्रण एक साथ अनुभव करते हैं । आप चाहे नए स्नातक हों या बहुराष्ट्रीय कंपनी के कार्यपालक या गैर-सरकारी संगठन के प्रबंधक अथवा सरकारी परियोजना चला रहे हों, भाप्रसंबें की बौद्धिक एवं सामाजिक ऊर्जा आपकी पूर्वधारणाओं को चुनौती देती हुई और आपको अति गंभीरता और व्यापक रूप से सोचने को बाध्य करती हुई महसूस करेंगे ।

 

हमारा शोध एवं ज्ञान का ढाँचा हमारे संकायों के विशाल अनुभवों पर आधारित है । यह हमारे कार्यपालक कार्यक्रमों और परामर्श कार्य को अति संमृद्ध और कार्याभिमुखी बनाता है । हमारे कार्यक्रम सामरिक चिंतन और कार्यान्वयन में व्यावहारिकता का विशिष्ट मिश्रण है । भाप्रसंबें के छात्र अत्यंत चहेते हैं - वे बुद्धिमान हैं और नवीन ज्ञान रखते हैं, सिद्धांत एवं प्रयोग दोनों की अच्छी जानकारी रखते हैं, उनकी प्रवृत्ति ‘कर सकते हैं’ की है, जीवन का सर्वांगीण नज़रिया रखते हैं और वे इस विश्व के जिम्मेदार नागरिक हैं । हमारे विश्वव्यापी साझेदार स्कूल एवं संबद्ध संस्थाएँ हमारी संवृद्धि को बढ़ाते हैं और उनके छात्र एवं संकाय हमारे शांतिपूर्ण 100 एकड़ के परिसर की ऊर्जा से संवृद्ध हो जाते हैं ।

 

आकर्षित बेंगलूर जो भारत की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं उद्यमवृत्ति की राजधानी है, हमारे भूदृश्य एवं हमारी संस्थागत ऊर्जा को परिभाषित करते हैं । आईटी, बीटी, विमानन में प्रयुक्त इलैक्ट्रॉनिक्स, अंतरिक्ष, मशीन उपकरण, कपड़ा, उच्च-तकनीकी निर्माण, लघु-मध्यम उद्यम, वित्तीय अभियांत्रिकी, स्वास्थ्य रक्षा, खुदरा व्यापार – ये सभी भाप्रसंबें को उच्च परिदृश्य के विकास एवं आँकड़े, सूक्ष्मदृष्टि व लोगों की सुलभता उपलब्ध कराते हैं । एक भी सप्ताह ऐसा नहीं जाता है जब कोई उच्च कार्यपालक परिसर में वक्तव्य नहीं देते हैं । हमने जो संवृद्ध शोध संबंध स्थापित किए हैं वे दीर्घकालीन और बौद्धिक रूप से प्रेरणादायक हैं । बेंगलूर विश्व का सबसे सर्वदेशीय शहर है । हमारी उद्यमवृत्ति को समर्थन देने का आधार बेंगलूर शहर के बृहत् नवचालित पारिस्थितिकी और सलाहकार नेटवर्क है ।

 

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर में विभिन्न अवसरों का अनुभव करने के लिए मैं आपका स्वागत करता हूँ ।

 

पंकज चन्द्रा
निदेशक, भाप्रसंबें