अंतर्राष्ट्रीय एक्सपोजर
आईआईएमबी अपने पीजीपीईएम विद्यार्थियों के लिए दो प्रकार के एक्सचेंज कार्यक्रम का विकल्प देता है। पहला विकल्प पूर्णकालिक एक्सचेंज कार्यक्रम का है जिसमें एक टर्म के दौरान, उपलब्ध ओपिनियन के आधार पर , विद्यार्थी एक्सचेंज पर विदेश में एक भागीदार संस्था में जा सकते हैं। पीजीपीईएम के प्रतिभागी, अपने नियोजक की अनुमति लेकर अंतर्राष्ट्रीय भागीदार विश्वविद्यालयो में एक्सचेंज के अवसर का उपयोग कर सकते हैं। दूसरा विकल्प सप्ताह भर के तीन क्रेडिट वाले अंतर्राष्ट्रीय कोर्स का है।
आईआईएमबी इस समय एक सप्ताह के निम्नलिखित अंतर्राष्ट्रीय कोर्स संचालित करता है:
जीएनएएम के माध्यम से तीन क्रेडिट का कोर्स: आईआईएमबी इकलौता भारतीय संस्थान है जो ग्लोबल नेटवर्क फार एडवांस्ड मैनेजमेंट (जीएनएएम) का सदस्य है। नेटवर्क में दुनिया भर के 32 शीर्ष बिजनेस स्कूल हैं जिसमें येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट,एचईसी पेरिस,ईजीएडीई,सडर स्कूल ऑफ बिजनेस,फुडान यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर शामिल हैं । आईआईएमबी प्रत्यक वर्ष मार्च और अक्तूबर के महीनों में ग्लोबल नेटवर्क वीक (जीएनडबल्यू) आयोजित करता है। इन नेटवर्क कोर्सों की एक मुख्य विशेषता विभिन्न भागीदार स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा टीम परियोजनाओं पर कार्य करना है।
उक्त अंतर्राष्ट्रीय कोर्सों के लिए कोई अतिरिक्त शिक्षण शुल्क नहीं है तथापि यात्रा और रहने का व्यय विद्यार्थियों को वहन करना होगा।
