IIMB Management Review

Journal of Indian Institute of Management Bangalore

आईआईएमबी मैनेजमेंट रिव्यू

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर की पत्रिकाएँ

भाप्रसंबें के विषय में

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर (भाप्रसंबें) समग्र, रूपांतकारी एवं नवीन शिक्षा के माध्यम से नेताओं का निर्माण करने में विश्वास करता है ।

और पढ़िए >>

डिग्री-प्रदाता कार्यक्रम और सर्टिफिकेट कार्यक्रम

  • भारतीय प्रबंध संस्थान,बेंगलूर (भाप्रसंबें) एशिया में प्रबंधन का अग्रणी ग्रेजुएट स्कूल है।  2017 के आईआईएमबी अधिनियम , के तहत भाप्रसंबें राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है।
  • भाप्रसंबें में 104 पूर्णकालिक संकाय सदस्य,विभिन्न डिग्री प्रदाता कार्यक्रमों में लगभग 12,000 विद्यार्थी हैं तथा वर्ष में कार्यपालक शिक्षा कार्यक्रमों में 5000 के करीब सहभागी होते हैं।
  • भाप्रसंबें के प्रतीक चिन्ह में संस्कृत में घोष वाक्य तेजस्वि नावधीतमस्तु है जिसका अनुवाद है-‘हमारे अध्ययन से ज्योति का प्रसार हो’। हमारा विजन व्यवसाय,सरकार तथा समाज के लिए प्रबंधन,नवोन्मेष और उद्यमिता में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने वाला वैश्विक, सुविख्यात शैक्षणिक संस्थान बनने का है।
  • भारत के उच्च प्रौद्योगिकी केंद्र में स्थित भाप्रसंबें, सूचना प्रौद्योगिकी से लेकर उपभोक्ता वस्तु की कुछ अग्रणी कंपनियों के निकट है जो हमें कक्षाओं में उपलब्ध ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव के साथ समन्वित करने का अतिरिक्त लाभ देता है।

डिग्री प्रदाता कार्यक्रम

संस्थान के सभी कार्यक्रमों में शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी है। भाप्रसंबें निम्नलिखित शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित करता है-

IIMB Doctoral Programme PhD Students

Alarm अवधि : पाँच वर्ष पूर्णकालिक

Edit Document अर्हता : स्नातकोत्तर उपाधि

हमारा उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करना है जो अपने शोध क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय मानक के उच्च-गुणवत्ता वाले प्रकाशनों के जरिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करें ।

कार्यक्रम पूरा करने पर डॉक्टर ऑफ फ़िलासफी की उपाधि मिलती है। .

OPen New tab
PGP Student at IIMB

Alarm अवधि :दो वर्ष पूर्णकालिक

Edit Document अर्हता : बैचलर उपाधि

कार्यक्रम इस सिद्धांत पर आधारित है कि व्यवसाय जगत के विश्व-स्तरीय लीडर समूह में नहीं तैयार किए जाते, उन्हें व्यावहारिक,अभ्यासोन्मुख, विद्यार्थी अनुकूल परिवेश में पुष्पित-पल्लवित किया जाता है।

कार्यक्रम पूरा करने पर मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की उपाधि मिलती है।

OPen New tab

IIMB student at campus

Alarm अवधि : दो वर्ष पूर्णकालिक

Edit Document अर्हता : बैचलर उपाधि

विद्यार्थीगण विश्लेषण के साधनों व तकनीकों का उपयोग कर पैटर्न पहचानने, गहराई से समझने ,रणनीति तैयार करने तथा बेहतर निर्णय लेने हेतु व्यावसायिक मुद्दों को परिभाषित करते हैं।

कार्यक्रम पूरा होने पर मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बिजनेस अनलिटिक्स) की उपाधि मिलती है।

OPen New tab

IIMB Student's

Alarm अवधि : एक वर्ष पूर्णकालिक

Edit Documentअर्हता : बैचलर उपाधि, ग्रेजुएशन के बाद न्यूनतम 5 वर्षों का कार्य अनुभव

अनुभवी पेशेवरों हेतु निर्मित यह एक वर्षीय एमबीए उन्हें वरिष्ठ प्रबंधन की भूमिकाओं के लिए तैयार करता है।

कार्यक्रम पूर्ण करने पर मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की उपाधि मिलती है।

OPen New tab

IIMB

Alarm अवधि : कार्यरत पेशेवरों के लिए दो वर्ष का कार्यक्रम

Edit Document अर्हता : बैचलर उपाधि, ग्रेजुएशन के बाद न्यूनतम 4 वर्षों का कार्य अनुभव

कार्यरत पेशेवरों के लिए निर्मित यह कार्यक्रम कैंपस में सप्ताहांत सत्रों के जरिए उनका नेटवर्क सुदृढ़ करने में मदद करता है।

कार्यक्रम पूरा करने पर मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की उपाधि दी जाती है।

OPen New tab

PGPPM

लोकनीति और प्रबंधन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम

Alarm अवधि : कार्यरत पेशेवरों हेतु ऑनलाइन एवं ऑन-कैंपस घटक सहित हाइब्रिड रूप में 14 माह का कार्यक्रम

Edit Document अर्हता : बैचलर उपाधि, ग्रेजुएशन के बाद न्यूनतम 5 वर्षों का कार्य अनुभव

कार्यक्रम सिविल सेवाओं, सामाजिक, अवसंरचनात्मक,सीएसआर,कंसल्टिंग तथा अन्य सेवा क्षेत्रों के कार्यरत पेशेवरों हेतु तैयार किया गया है

कार्यक्रम की पूर्णता पर मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (पब्लिक पालिसी) की उपाधि मिलती है।

OPen New tab
NSR ProDoc 2025

एन एस रामास्वामी प्री-डाक्टोरल फेलोशिप भारत में प्रबंधन शिक्षकों की सामाजिक विविधता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थापित एक अति विशिष्ट कार्यक्रम है ।

OPen New tab
Student AI images

Alarm अवधि : चार-वर्षीय पूर्णकालिक आवासीय कार्यक्रम

Edit Document अर्हता : मान्यताप्राप्त बोर्ड से कक्षा XII या समकक्ष उत्तीर्ण, कक्षा XII में गणित में न्यूनतम 50% अंक . प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार में सफल होने पर निर्भर है

इस पूर्णकालिक अंडरग्रेजुएट अर्थशास्त्र कार्यक्रम (डेटा साइंस माइनर सहित) में डेटा माइनिंग और अनुप्रयुक्त व्यावसायिक सीखों द्वारा समर्थित सांख्यिकीय निष्कर्ष,इकोनामेट्रिक्स एवं व्यवहारगत अंतर्दृष्टि के साथ आर्थिक सिद्धांत शामिल हैं। वास्तविक दुनिया हेतु प्रासंगिक इस पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप,वैश्विक एक्सपोजर, और जीवन-कौशल विकास के जरिए विश्लेषणात्मक गहराई, संदर्भात्मक सोच,तथा पेशागत तैयारी पर ज़ोर दिया जाता है।

कार्यक्रम पूरा करने पर अर्थशास्त्र में बैचलर ऑफ साइंस (ऑनर्स) की उपाधि मिलती है।

OPen New tab

Students AI Images

Alarm अवधि : चार-वर्षीय पूर्णकालिक आवासीय कार्यक्रम

Edit Document अर्हता : मान्यताप्राप्त बोर्ड से कक्षा XII या समकक्ष उत्तीर्ण, कक्षा XII में गणित में न्यूनतम 60% अंक. प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार में सफलता पर निर्भर है

पूर्णकालिक अंडरग्रेजुएट डेटा साइंस (अर्थशास्त्र माइनर के साथ) के इस कार्यक्रम में अनुप्रयुक्त व्यावसायिक सीख के साथ प्रसंभाव्य प्रक्रियाओं,अलगोरिद्म,डेटा संरचनाओं तथा मनोविज्ञान में गहन प्रशिक्षण दिया जाता है। वास्तविक दुनिया हेतु प्रासंगिक इस पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप,वैश्विक एक्सपोजर, और जीवन-कौशल विकास के जरिए विश्लेषणात्मक गहराई, संदर्भात्मक सोच,तथा पेशागत तैयारी पर ज़ोर दिया जाता है।

कार्यक्रम पूरा करने पर डेटा साइंस में बैचलर ऑफ साइंस (ऑनर्स) की उपाधि प्राप्त होती है।

OPen New tab

IIMB

यह एक ऑनलाइन ,नवोन्मेषी, बाजार संबद्ध तीन वर्षीय डिग्री कार्यक्रम है ।

OPen New tab