Centres Of Excellence

To focus on new and emerging areas of research and education, Centres of Excellence have been established within the Institute. These ‘virtual' centres draw on resources from its stakeholders, and interact with them to enhance core competencies

Read More >>

उत्कृष्टता केंद्र

अनुसंधान और शिक्षा के नए और उभरते क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, संस्थान के भीतर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये 'वर्चुअल' केंद्र अपने हितधारकों से संसाधनों पर आकर्षित होते हैं, और कोर दक्षताओं को बढ़ाने के लिए उनके साथ बातचीत करते हैं

और पढ़िए >>

Faculty

Faculty members at IIMB generate knowledge through cutting-edge research in all functional areas of management that would benefit public and private sector companies, and government and society in general.

Read More >>

संकाय

भाप्रसंबें के संकाय सदस्य प्रबंध के सभी कार्यात्मक क्षेत्रों में अद्यतन शोध के माध्यम से ज्ञान उत्पन्न करते हैं जिससे सामान्यतः सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र कंपनियों और सरकार एवं समाज को लाभ प्राप्त होगा ।

और पढ़िए >>

IIMB Management Review

Journal of Indian Institute of Management Bangalore

आईआईएमबी मैनेजमेंट रिव्यू

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर की पत्रिकाएँ

IIM Bangalore offers Degree-Granting Programmes, a Diploma Programme, Certificate Programmes and Executive Education Programmes and specialised courses in areas such as entrepreneurship and public policy.

Read More >>

About IIMB

The Indian Institute of Management Bangalore (IIMB) believes in building leaders through holistic, transformative and innovative education

Read More >>

भाप्रसंबें के विषय में

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर (भाप्रसंबें) समग्र, रूपांतकारी एवं नवीन शिक्षा के माध्यम से नेताओं का निर्माण करने में विश्वास करता है ।

और पढ़िए >>

सूचना का अधिकार

भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलूर
सूचना: सूचना का अधिकार
सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान अधिनियम, 2017 के अंतर्गत अनिवार्य सूचनाएँ

1. परिचय (सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान अधिनियम, 2017 के अंतर्गत मूलभूत जानकारी)

2. संस्थान की रूपरेखा, कार्य एवं कर्तव्य

3. अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अधिकार एवं कर्तव्य

4. निर्णय प्रक्रिया में अनुसरण की जाने वाली कार्यविधि

5. मानदंड / मानक

6. नियम, विनियम एवं निर्देश

7. आधिकारिक दस्तावेज एवं उनकी उपलब्धता

8. शासक मंडल, उप-समितियाँ एवं अन्य निकाय

9. अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निर्देशिका

10. संस्थान के कर्मचारियों का वेतन ढांचा

11. आवंटित बजट

12. सब्सिडी योजनाएँ

13. संस्थान द्वारा हासिल की गई रियायतें

14. इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में उपलब्ध सूचना

15. सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया

16. मुख्य जन सूचना अधिकारी

17. जनभागीदारी के माध्यम

1. परिचय

  • इस पुस्तिका की पृष्ठभूमि- यह पुस्तिका सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 (आरटीआई अधिनियम) तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान अधिनियम, 2017 के प्रावधानों के अंतर्गत तैयार की गई है।

  • इस पुस्तिका का उद्देश्य एवं प्रयोजन- संस्थान से संबंधित सूचनाएँ एवं सूचना प्राप्त करने के स्रोतों की जानकारी प्रदान करना है।

  • इस पुस्तिका के उपयोगकर्ता- संस्थान के छात्र, संकाय सदस्य, कर्मचारी तथा आम नागरिक आदि हो सकते हैं।

  • इस पुस्तिका में जानकारी का वर्गीकरण- भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार है।

  • परिभाषाएँ -

      संस्थान : भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलूर

      अधिनियम: सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005
      अधिनियम: दिनांक 31 जनवरी, 2018 से, भा.प्र.सं., बेंगलूर भारतीय प्रबंधन संस्थान अधिनियम, 2017 के अधीन है।
      स्थिति: संस्थान का ज्ञापन एवं नियमावली

संपर्क अधिकारी - मुख्य जन सूचना अधिकारी (सी.पी.आई.ओ.)

श्री सैफुल्ला शरीफ़ एम.जे.
मुख्य जन सूचना अधिकारी (केवल प्रवेश संबंधी प्रश्नों हेतु)
प्रशासनिक अधिकारी – प्रवेश प्रभाग

सुश्री रश्मि महादेव लाड
सी.पी.आई.ओ. (संस्था स्तर पर)
निदेशक हेतु स्टाफ अधिकारी

अतिरिक्त जानकारी के लिए-

1. संस्थान की नियमावली एवं विनियमों से संबंधित विभिन्न पुस्तकों का संदर्भ लें

2. इस पुस्तिका में या संस्थान की वेबसाइट पर सूची के अनुसार उपयुक्त अधिकारी से संपर्क करें

2. संगठन का स्वरूप, कार्य एवं कर्तव्य

अहमदाबाद और कोलकाता स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थानों द्वारा प्राप्त सफलता और इस प्रकार के और संस्थानों की बढ़ती मांग के कारण, भारत सरकार ने वर्ष 1972 में बेंगलूर में तीसरे भारतीय प्रबंधन संस्थान की स्थापना की।

भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलूर, भारतीय प्रबंधन संस्थान अधिनियम, 2017 के अंतर्गत एक राष्ट्रीय महत्व का नामित संस्थान एवं स्वायत्त विधिक निकाय है, जो बन्नेरघट्टा रोड, बेंगलूर – 560076, भारत में स्थित है।

विजन

प्रबंधन, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करते हुए व्यवसाय, शासन और समाज के लिए एक वैश्विक, प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान के रूप में स्थापित होना।

मिशन

समग्र एवं रूपांतरणकारी शिक्षा के माध्यम से नवोन्मेषी वैश्विक व्यापार नेतृत्वकर्ताओं, उद्यमियों, नीति-निर्माताओं एवं सामाजिक परिवर्तन के वाहकों को पोशीट-पल्लवित करना। ऐसी बौद्धिक नेतृत्व क्षमता प्रदान करना जो संदर्भ-सापेक्ष व सामाजिक दृष्टि से प्रासंगिक हो और सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करे। बिना किसी प्रकार के समझौते के शिक्षा और बौद्धिक नेतृत्व में साथ - साथ उत्कृष्टता की खोज करना ।

उद्देश्य

उपरोक्त वर्णित मिशन को संस्थान द्वारा अपनी स्थापना के समय से ही अंगीकृत किया गया है। समय के साथ-साथ, संकाय की भर्ती एवं विकास तथा संस्थान की गतिविधियाँ इन प्रतिबद्धताओं के अनुरूप रही हैं। संस्थान का प्रयास रहेगा कि वह अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों, सतत शिक्षा कार्यक्रमों, अनुसंधान और परामर्श कार्यों तथा गतिविधि केन्द्रों के माध्यम से इन उद्देश्यों को निरंतर बनाए रखे तथा इन्हे और अधिक सशक्त बनाए।

शिक्षण, अनुसंधान, प्रबंधन विकास, परामर्श

प्रमुख शैक्षणिक कार्यक्रम निम्नलिखित हैं:

  • प्रबंधन के क्षेत्र में स्नातकोत्तर स्तर पर शिक्षण

  • अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं परामर्श कार्य का निष्पादन

  • भारत सरकार के सतत शिक्षा कार्यक्रमों की आवश्यकताओं की पूर्ति

  • परिसंवादों, संगोष्ठियों तथा लघुकालिक पाठ्यक्रमों का आयोजन

प्रोफेसर यू. दिनेश कुमार, प्रभारी निदेशक, भारतीय प्रबंध संस्थान, बेंगलूर
ईमेल: director[at]iimb[dot]ac[dot]in
यहाँ क्लिक करें संस्थान की संगठनात्मक संरचना देखने के लिए

संस्थान को देश के नागरिकों के सहयोग, समर्थन एवं सुझाव की आवश्यकता हैं।

शासक मंडल में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, शिक्षा, उद्योग, वाणिज्य, सामाजिक सेवा अथवा लोक प्रशासन के क्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त व्यक्तियों, संकाय प्रतिनिधियों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों तथा पूर्व विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व है।

इनकी निगरानी शासक मंडल के सदस्यों द्वारा की जाती है।

भारतीय प्रबंध संस्थान, बेंगलूर,
बन्नेरघट्टा रोड,
बेंगलूर – 560 076, कर्नाटक, भारत

शिक्षण: (शैक्षणिक प्लानर के अनुसार)
प्रशासनिक कार्य : प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार – प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक
शनिवार एवं रविवार – अवकाश
पुस्तकालय : प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक

3. अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अधिकार एवं कर्तव्य

संस्थान का सर्वोच्च शासी निकाय शासक मंडल है। संस्थान के कार्यकलापों, उसकी आय एवं संपत्ति की सामान्य देखरेख, मार्गदर्शन तथा नियंत्रण का अधिकार अध्यक्ष के नेतृत्व वाले शासक मंडल तथा 15 सदस्यों में निहित है । संस्थान के निदेशक प्रधान शैक्षणिक एवं कार्यपालक अधिकारी होते हैं। निदेशक संस्थान के समुचित प्रशासन, शिक्षण व्यवस्था तथा इसमें अनुशासन के पालन हेतु उत्तरदायी होते हैं। निदेशक को शैक्षणिक, वित्तीय तथा सामान्य प्रशासन से संबंधित अधिकार, समय-समय पर शासक मंडल द्वारा अनुमोदित ‘अधिकारों के प्रत्यायोजन’ के अंतर्गत प्राप्त हैं। निदेशक के इन अधिकारों को उनके अधीनस्थ प्राध्यापकों एवं अधिकारियों को उप-प्रत्यायोजित किया गया है।

संकायाध्यक्ष (प्रशासन), संकायाध्यक्ष (पूर्व छात्र संबंध एवं विकास), संकायाध्यक्ष (संकाय) तथा संकायाध्यक्ष (कार्यक्रम) के पदों पर संकाय से प्रत्येक तीन वर्षों के लिए रोटेशन के आधार पर नियुक्ति की जाती है जो निदेशक को शैक्षणिक एवं प्रशासनिक मसलों पर सलाह प्रदान करते हैं। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, इन सभी संकायाध्यक्ष को प्रशासनिक मामलों में सहयोग प्रदान करते हैं।

शासक मंडल के सचिव के रूप में नामित एक अधिकारी, शासक मंडल तथा उसकी उप-समितियों की बैठकों से संबंधित अभिलेखों का अभिरक्षक होता है, एवं इन बैठकों के संचालन तथा बोर्ड एवं उप-समितियों द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु उत्तरदायी होता है।

वित्त प्रमुख संस्थान के वित्तीय एवं लेखा कार्यों का प्रबंधन करते हैं। संस्थान के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, अपने-अपने विभागाध्यक्षों द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अधिकारों, कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों का पालन करते हैं।

अन्य कर्मचारियों के अधिकार, कर्तव्य तथा कार्य विभाजन

सक्षम प्राधिकारी द्वारा उप-हस्तांतरित शक्तियों के अनुसार, विभागाध्यक्ष को विभाग के सुचारु संचालन हेतु कुछ प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार प्रदान किए गए हैं।

कर्मचारीगण कनिष्ठ / वरिष्ठ कार्यालय सहायक, सहायक / एसोसिएट / कार्यपालक / वरिष्ठ कार्यपालक तथा प्रशासनिक अधिकारी के निर्दिष्ट स्तर पर उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं । प्रशासनिक अधिकारी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों में अनुभागीय प्रमुख के रूप में कार्य करते हुए समग्र गतिविधियों का प्रबंधन करते हैं।

4. निर्णय लेने की प्रक्रिया में अनुसरण की जाने वाली कार्यविधि

संस्थान में शासक मंडल के अध्यक्ष, निदेशक, संकायाध्यक्ष (प्रशासन), संकायाध्यक्ष (पूर्व छात्र संबंध एवं विकास), संकायाध्यक्ष (संकाय), संकायाध्यक्ष (कार्यक्रम), प्रत्येक शैक्षणिक कार्यक्रम एवं केंद्रों के लिए नामित अध्यक्ष, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तथा वित्त प्रमुख होते हैं, जो संस्थान के विभिन्न कार्यों को संस्थान की नियमावली में वर्णित प्रक्रियाओं के अनुसार संचालित करते हैं। निर्णयों की सूचना जनता तक घोषणाओं, विज्ञापनों तथा संस्थान की वेबसाइट के माध्यम से पहुँचाई जाती है। निर्णयों को अंतिम रूप देने तथा अनुमोदन प्रदान करने का अधिकार निदेशक, शासक मंडल के अध्यक्ष एवं शासक मंडल को प्राप्त है। संस्थान में शैक्षणिक मुद्दों, छात्रों से संबंधित मामलों, कर्मचारियों से संबंधित मामलों, वित्तीय विषयों, संस्थान में सुविधाओं तथा भौतिक अवसंरचना से संबंधित निर्णय लिए जाते हैं।

5. मानदंड / मानक

संस्थान के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए मानदंड एवं मानक संबंधित शैक्षणिक समितियों द्वारा निर्धारित किए जाते हैं। यही समितियाँ विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में नामांकित छात्रों की प्रगति एवं उपलब्धियों की निगरानी भी करती हैं।

6. उपयोग में लाए जाने वाले नियम, विनियम एवं निर्देश:

7. आधिकारिक दस्तावेज़ एवं उनकी उपलब्धता

8. शासक मंडल, उप-समितियाँ एवं अन्य निकाय

  • शासक मंडल

  • वित्त एवं लेखा परीक्षा समिति

  • परिसर विकास समिति

  • मानव संसाधन उप-समिति

भा.प्र.सं., बेंगलूर के शासक मंडल तथा उसकी उप-समितियों की बैठकों से संबंधित जानकारी, गोपनीयता के अधीन रहते हुए, आवेदन प्रस्तुत करने पर उपलब्ध कराई जाती है।

शासक मंडल:

Dr Devi Prasad Shetty

अध्यक्ष

डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी
ईमेल: chair@iimb.ac.in

dinesh Kumar

प्रभारी निदेशक

प्रोफेसर यू. दिनेश कुमार
ईमेल : director[at]iimb[dot]ac[dot]in

क्र.सं.

नाम

पद

1.

डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी

अध्यक्ष, शासक मंडल, भा.प्र.सं., बेंगलूर

2.

डॉ. हसमुख अढिया

पूर्व वित्त सचिव, भारत सरकार

3. श्री पी. के. बनर्जी संयुक्त सचिव (प्रबंधन एवं एम.सी. एवं छात्रवृत्तियाँ), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
4.

श्री संजोय चटर्जी

अध्यक्ष, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज प्रा. लि.

5. प्रोफेसर जितमित्र देसाई प्राध्यापक, भा.प्र.सं., बेंगलूर
6.

प्रोफेसर यू. दिनेश कुमार

प्रभारी निदेशक, भा.प्र.सं., बेंगलूर

7.

सुश्री शांति एकांबरम

समूह अध्यक्ष – उपभोक्ता बैंकिंग एवं समूह प्रबंधन परिषद की सदस्य, कोटक महिंद्रा बैंक

8.

सुश्री मालविका आर. हरिता

संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्रांड सर्कल; तथा पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, साची फोकस इंडिया

9. प्रोफेसर श्रीलता जोन्नालगड्डा प्राध्यापक, भा.प्र.सं., बेंगलूर
10.

प्रोफेसर दास नरायणदास

एडसेल ब्रायंट फोर्ड प्रोफेसर, बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन एवं वरिष्ठ एसोसिएट संकायाध्यक्ष, एचबीएस पब्लिशिंग, हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल, बॉस्टन, अमेरिका

11.

डॉ. शालिनी राजनीश, भा.प्र.से.

मुख्य सचिव, कर्नाटक सरकार

12.

श्री एम. डी. रंगनाथ

अध्यक्ष, कैटामारन वेंचर्स

13.

सुश्री कल्पना सरोज

अध्यक्ष, कमानी ट्यूब्स

14.

प्रोफेसर राजी श्रीनिवासन

सैम बारशॉप सेंटेनियल प्रोफेसर, विपणन प्रशासन. मकॉम्ब्स स्कूल ऑफ बिजनेस, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास, ऑस्टिन, यूएसए

 

विशेष आमंत्रित सदस्यगण

 

प्रोफेसर एम. जयदेव

संकायाध्यक्ष (प्रशासन), भा.प्र.सं., बेंगलूर
 

प्रोफेसर मुक्ता कुलकर्णी

संकायाध्यक्ष (कार्यक्रम), भा.प्र.सं., बेंगलूर

 

प्रोफेसर सौरव मुखर्जी

डीन (संकाय), आईआईएमबी

 

प्रोफेसर वासंथी श्रीनिवासन

संकायाध्यक्ष (पूर्व छात्र संबंध एवं विकास, संकाय), भा.प्र.सं., बेंगलूर

 

मंडल का मूल रूप से गठन 27 मार्च 1972 को किया गया था, और इसका अंतिम अद्यतन 21 जुलाई, 2025 को किया गया।

* सूची अंतिम नाम के वर्णानुक्रम में प्रस्तुत की गई है।

 

वित्त एवं लेखा परीक्षा समिति की संरचना

नाम

पदनाम

स्थान

सुश्री शांति एकांबरम

समूह अध्यक्ष एवं पूर्णकालिक नामित निदेशक

उपभोक्ता बैंकिंग, कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड, मुंबई

श्री एम. डी. रंगनाथ अध्यक्ष कैटामारन वेंचर्स

प्रोफेसर यू. दिनेश कुमार

प्रभारी निदेशक

भारतीय प्रबंध संस्थान, बेंगलूर

प्रोफेसर एम. जयदेव

संकायाध्यक्ष (प्रशासन)

भारतीय प्रबंध संस्थान, बेंगलूर

प्रोफेसर मुक्ता कुलकर्णी

संकायाध्यक्ष (कार्यक्रम)

भारतीय प्रबंध संस्थान, बेंगलूर

प्रोफेसर सौरव मुखर्जी

संकायाध्यक्ष (संकाय)

भारतीय प्रबंध संस्थान, बेंगलूर

प्रोफेसर वासंथी श्रीनिवासन

संकायाध्यक्ष (पूर्व छात्र संबंध एवं विकास)

भारतीय प्रबंध संस्थान, बेंगलूर

भाप्रसंबें

 

 

प्रोफेसर पद्मिनी श्रीनिवासन

प्राध्यापक, वित्त एवं लेखांकन विभाग

भारतीय प्रबंध संस्थान, बेंगलूर

सुश्री भवानी कार्तिकेयन मुख्य वित्त अधिकारी भारतीय प्रबंध संस्थान, बेंगलूर

कमांडर अजया कुमार एस

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी

भारतीय प्रबंध संस्थान, बेंगलूर<


 

शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन निदेशक द्वारा नियुक्त शैक्षणिक समितियों के द्वारा किया जाता है।

प्रभारी निदेशक

यू. दिनेश कुमार

संकायाध्यक्ष (प्रशासन)

एम. जयदेव

संकायाध्यक्ष (संकाय), आईआईएमबी

सौरव मुखर्जी

संकायाध्यक्ष (पूर्व छात्र संबंध विकास), आईआईएमबी

वासंथी श्रीनिवासन

संकायाध्यक्ष (कार्यक्रम)

मुक्ता कुलकर्णी

गतिविधियों के अध्यक्ष

एन. एस. रामास्वामी प्री-डॉक्टोरल फेलोशिप (एन.एस.आर. प्री-डॉक)

अनिल बी. सूरज

डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पी एचडी.), पाँच वर्षीय पूर्णकालिक कार्यक्रम

कंचन मुखर्जी

मास्टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (एम.बी.ए.), दो वर्षीय पूर्णकालिक कार्यक्रम

मनस्विनी भल्ला

मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (पब्लिक पॉलिसी) – पी.जी.पी.पी.एम.

अर्णब मुखर्जी

मास्टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (एम.बी.ए.), कार्यरत पेशेवरों हेतु दो वर्षीय कार्यक्रम (पी.जी.पी.ई.एम.)

आशीष मिश्रा

मास्टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (एम.बी.ए.), अनुभवी पेशेवरों हेतु एक वर्षीय पूर्णकालिक आवासीय कार्यक्रम (ई.पी.जी.पी.)

अमर सपड़ा

मास्टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (बिज़नेस एनालिटिक्स), दो वर्षीय पूर्णकालिक कार्यक्रम [एम.बी.ए. (बी.ए.)

मनस्विनी भल्ला

कार्यपालक शिक्षा कार्यक्रम

पद्मिनी श्रीनिवासन

डिजिटल व्यापार तथा उद्यमिता में बीबीए (बीबीए डीबीई) सुरेश भगवातुला

प्रवेश एवं वित्तीय सहायता

कुणाल दासगुप्ता

करियर विकास सेवाएं

निशांत कुमार वर्मा

आईआईएमबी मैनेजमेंट रिव्यू मुख्य संपादक

सुशांत कुमार मिश्रा

अंतरराष्ट्रीय मामलों का विभाग

मुक्ता कुलकर्णी

सूचना प्रौद्योगिकी सुविधा समिति

शंखदीप बनर्जी

विविधता एवं समावेशन पर समिति

अनिल बी. सूरज

पुस्तकालय

अपूर्व सनारिया

अनुसंधान एवं प्रकाशन

सुशांता कुमार मिश्रा

सी-डॉक्टा

सुशांत कुमार मिश्रा


अध्यक्ष, छात्र कल्याण
 
राजलक्ष्मी वी. मूर्ति

डिजिटल शिक्षण
 
जी शैनेश

क्षेत्रीय अध्यक्ष

निर्णय विज्ञान

सौदीप देब

अर्थशास्त्र

ऋत्विक बनर्जी

उद्यमिता

डाल्हिया मणि

वित्त एवं लेखांकन

श्रीनिवासन रंगन

सूचना प्रणाली

शंकर वेंकटगिरी

प्रबंधन संप्रेषण स्वाति बांदी

मार्केटिंग

 

संगठनात्मक व्यवहार एवं मानव संसाधन प्रबंधन

गोपाल महापात्रा

उत्पादन एवं परिचालन प्रबंधन

तरुण जैन

पब्लिक पालिसी

सोहम साहू

स्ट्रेटेजी

रेजी जॉर्ज पलथिट्टा

केंद्रअध्यक्ष

कॉरपोरेट गवर्नेंस एवं सस्टेनेबिलिटी केंद्र

पद्मिनी श्रीनिवासन


पूंजी बाजार एवं जोखिम प्रबंधन केंद्र
 
एम. जयदेव
डिजिटल पब्लिक गुड्स केंद्र आर. श्रीनिवासन
प्रबंधन संप्रेषण केंद्र स्वाति बांदी

मिजुहो भारत-जापान अध्ययन केंद्र

जयदीप सरकार

पब्लिक पालिसी केंद्र

गोपाल नाइक

सॉफ्टवेयर एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन केंद्र

मयंक कुमार

आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन केंद्र

राजीव आर. त्रिपाठी

शिक्षण एवं अधिगम केंद्र

सुशांत कुमार मिश्रा

इज़राइल हेतु केंद्र

जयदीप सरकार

एनएसआरसीईएल

श्रीवर्धिनी के. झा

टोनी जेम्स सेंटर फॉर प्राइवेट इक्विटी एंड वेंचर कैपिटल

अशोक थंपी

9. अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डायरेक्टरी

यहाँ क्लिक करें  आंतरिक टेलीफोन डायरेक्टरी हेतु (सभी 4 अंकीय नंबरों से पूर्व 2699 लगाएँ)

10. संस्थान के कर्मचारियों का वेतन ढांचा

1

सहायक प्रोफेसर

15,600-39,100

2

असोशिएट प्रोफेसर

37,400-67,000

3

प्रोफेसर

37,400-67,000

क्रमांक.

पदनाम

स्तर

1

ग्रंथपाल

एल–13ए

2

परिसर संगणक प्रबंधक

एल–13

3

मुख्य प्रबंधक – अवसंरचना

एल–13

4

प्रशासनिक अधिकारी

एल–10 एवं एल–11

क्रमांक

पदनाम

स्तर

1

वरिष्ठ कार्यपालक

एल-7, एल-8 एवं एल-9

2

कार्यपालक

एल-6

3

सहयोगी कार्यपालक

एल-5

4

सहायक कार्यपालक

एल-4

5

वरिष्ठ कार्यालय सहायक

एल-3

6

कार्यालय सहायक

एल-1 एवं एल-2

11. आवंटित बजट

क्रमशः वर्ष 2022-23, 2023-24 तथा 2024-25 के लिए संशोधित पूर्वानुमान (राशि लाख रुपये में):

अ.क्र विवरण 2022–23 (सं. अ.) 2023–24 (सं. पू.) 2024–25 (सं. पू.)
  राजस्व व्यय      
क) पाठ्यक्रमों पर व्यय 7799.03 7638.72

10240.50

  स्नातकोत्तर कार्यक्रम एवं फैलोशिप 2808.06 2708.34 3556.22
  उद्यम प्रबंधन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम   195.31 232.92 258.81
  लोकनीति एवं प्रबंधन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम     82.34 163.10
  कार्यपालक स्नातकोत्तर कार्यक्रम   415.66 264.18 288.39
  कार्यपालक शिक्षा कार्यक्रम 3081.60 2981.39 3391.19
  प्रवेश एवं करियर विकास सेवाएँ   389.90 464.06 442.00
  बी.डी.ई.   112.00 121.00 910.80
  मूक   796.50 784.50 1230.00
         
ख) अन्य व्यय 18369.06 21387.16 20146.91
  अनुसंधान एवं संकाय विकास   1280.9 1390.94 984.35
  परामर्श एवं प्रोफेशनल गतिविधियाँ     607.2 669.12 696.59
  वेतन, पेंशन एवं कल्याण   8112.5 8520.99 8490.87
  सामान्य प्रशासन   1944.0 2053.15 2302.70
  अवसंरचना व्यय   2882.5 4128.26 3453.24
  विपणन (दीर्घकालिक कार्यक्रमों हेतु)     146.4 337.14 312.61
  मूल्यह्रास   2915.0 3434.34 3356.37
  नवीन परिसर     480.7 853.22 550.17
  कुल व्यय ( क + ख ) 26,168.09 29,025.88 30387.41

12. सब्सिडी योजनाएँ

प्रबंधन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम के लिए, आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता समिति की अनुशंसा पर छात्रवृत्तियाँ, एवं शुल्क में छूट प्रदान की जाती है।

13. संस्थान को मिली रियायतें

1. सीमा शुल्क: संस्थान को डीएसआईआर पंजीयन क्रमांक TUN/RG - CDE (436) 2005 दिनांक 31.5.2005 के अंतर्गत 5% रियायत प्राप्त है, जो सूचना क्रमांक 51/96-कस्टम्स दिनांक 23.7.1996 तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क सूचना क्रमांक 10/97-सेंट्रल एक्साइज दिनांक 1.3.1997 के अनुसार स्वीकृत है।

2. आयकर अधिनियम के अंतर्गत रियायत: भा. प्र.सं., बेंगलूर को आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 12ए के अंतर्गत एक पूर्णतः चैरिटेबल संस्था के रूप में मान्यता प्राप्त है। साथ ही संस्थान की आय आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10 (23C) (iii ab) के अंतर्गत करमुक्त है।

14. इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में उपलब्ध जानकारी

संस्थान की गतिविधियों से संबंधित सभी प्रासंगिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

15. नागरिकों हेतु सूचना प्राप्त करने के साधन, विधियाँ एवं सुविधाएँ

प्राप्त आरटीआई आवेदन
वर्ष 2024–25 के दौरान निस्तारित आरटीआई आवेदनों का विवरण निम्नानुसार है::

तिमाही

निस्तारित आरटीआई आवेदन
(ऑनलाइन एवं डाक द्वारा)

निस्तारित आरटीआई अपीलें
(ऑनलाइन एवं डाक द्वारा)

तिमाही 1

213

9

तिमाही 2

145

7

तिमाही 3

84

7

तिमाही 4

120

3

वर्ष 2024–25 हेतु कुल योग

562 26

16. मुख्य जन सूचना अधिकारी (सी.पी.आई.ओ.)

श्री सैफुल्ला शेरिफ एम.जे.
मुख्य जन सूचना अधिकारी (केवल प्रवेश संबंधी प्रश्नों हेतु)
प्रशासनिक अधिकारी, प्रवेश प्रभाग
भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलूर
बन्नेरघट्टा रोड,
बेंगलूर 560 076
दूरभाष: +91-080-26993188
ईमेल: sheriff[at]iimb[dot]ac[dot]in

सुश्री रश्मि महादेव लाड
निदेशक हेतु स्टाफ अधिकारी
मुख्य जन सूचना अधिकारी (अन्य सभी आरटीआई प्रश्नों हेतु)
भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलूर
बन्नेरघट्टा रोड
बेंगलूर 560 076
दूरभाष: +91-080-26583901
ईमेल : rashmi.lad@iimb.ac.in

प्रथम अपीलीय प्राधिकारी (एफ.ए.ए.)

प्रोफेसर अनिल बी. सूरज
एसोसिएट प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस, पब्लिक पालिसी
भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलूर
बन्नेरघट्टा रोड
बेंगलूर 560 076
दूरभाष: +91-80-26993490 फैक्स: 080-2658 4050
ईमेल : absuraj[at]iimb[dot]ac[dot]in

17. जन सहभागिता का माध्यम

भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलूर केंद्रीकृत जन शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) का भाग है जो भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा स्थापित एवं संचालित है। यह एक ऑनलाइन वेब-आधारित प्रणाली है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें कहीं से एवं किसी भी समय दर्ज करा सकते हैं। संस्थान उक्त शिकायतों के समाधान हेतु निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत उत्तर देने के लिए बाध्य है।

जन शिकायत दर्ज करने हेतु सार्वजनिक पोर्टल - www.pgportal.gov.in

संस्थान शासक मंडल में जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों के माध्यम से इसकी सहभागिता एवं मार्गदर्शन को प्रोत्साहित करता है।