Centres Of Excellence

To focus on new and emerging areas of research and education, Centres of Excellence have been established within the Institute. These ‘virtual' centres draw on resources from its stakeholders, and interact with them to enhance core competencies

Read More >>

उत्कृष्टता केंद्र

अनुसंधान और शिक्षा के नए और उभरते क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, संस्थान के भीतर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये 'वर्चुअल' केंद्र अपने हितधारकों से संसाधनों पर आकर्षित होते हैं, और कोर दक्षताओं को बढ़ाने के लिए उनके साथ बातचीत करते हैं

और पढ़िए >>

Faculty

Faculty members at IIMB generate knowledge through cutting-edge research in all functional areas of management that would benefit public and private sector companies, and government and society in general.

Read More >>

संकाय

भाप्रसंबें के संकाय सदस्य प्रबंध के सभी कार्यात्मक क्षेत्रों में अद्यतन शोध के माध्यम से ज्ञान उत्पन्न करते हैं जिससे सामान्यतः सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र कंपनियों और सरकार एवं समाज को लाभ प्राप्त होगा ।

और पढ़िए >>

IIMB Management Review

Journal of Indian Institute of Management Bangalore

आईआईएमबी मैनेजमेंट रिव्यू

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर की पत्रिकाएँ

IIM Bangalore offers Degree-Granting Programmes, a Diploma Programme, Certificate Programmes and Executive Education Programmes and specialised courses in areas such as entrepreneurship and public policy.

Read More >>

भाप्रसं बेंगलूर दीर्घावधि कार्यक्रम, उद्यमवृत्ति एवं सार्वजनिक नीति जैसे क्षेत्रों में दीर्घावधि कार्यक्रम, कार्यपालक शिक्षा कार्यक्रम एवं विशिष्ट पाठ्यक्रम प्रस्तुत करता है ।

और पढ़िए >>

About IIMB

The Indian Institute of Management Bangalore (IIMB) believes in building leaders through holistic, transformative and innovative education

Read More >>

भाप्रसंबें के विषय में

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर (भाप्रसंबें) समग्र, रूपांतकारी एवं नवीन शिक्षा के माध्यम से नेताओं का निर्माण करने में विश्वास करता है ।

और पढ़िए >>

एक्ज़ीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (ईपीजीपी) जो की समकक्ष ह

एक्जीक्यूटिव पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (ईपीजीपी) पूरा करने पर

मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए)

कार्यक्रम परिचय

पूर्णकालिक एक्जीक्यूटिव पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (ईपीजीपी), न्यूनतम 5 वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाले पेशेवरों के लिए गहन एक वर्षीय आवासीय एमबीए कार्यक्रम है। यह प्रतिभागियों के कौशल तथा सामर्थ्य में वृद्धि करता है, और उन्हें वरिष्ठ प्रबंधन भूमिकाओं के लिए तैयार करता है। अनुभवों से समृद्ध विविधतापूर्ण विद्यार्थी समूह इस कार्यक्रम की मुख्य शक्ति है।

ईपीजीपी क्यों करें

EPGP

वैश्विक पदचिन्ह

नवोन्मेषी डिजाइन तथा गौरवपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय इमर्जन माड्यूल से युक्त यह कार्यक्रम आपको भारत तथा विदेश में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए तैयार करता है।

EPGP

इलेक्टिव

चयन के लिए उपलब्ध 100 से अधिक इलेक्टिव के साथ यह कार्यक्रम उभरते क्षेत्रों में करियर लक्ष्यों से जुड़ी अनुकूलित सीख प्रदान करता है।

Bangalore Location

स्थान

भारत के तकनीकी तथा स्टार्ट अप हब जहां फार्चुन 500 कंपनियों का वास है,में स्थित आईआईएम,बंगलोर नेटवर्किंग तथा सहयोग हेतु शानदार अवसर प्रदान करता है। शहर का मौसम और माहौल इसमें अतिरिक्त आकर्षण हैं।

EPGP

विश्व स्तरीय संकाय

श्रमपूर्ण शोध और उद्योग में अनुभव से समृद्ध शिक्षकगण के साथ आईआईएम बंगलोर का संकाय समूह, प्रखर विद्यार्थियों को चुनौतियों के जरिए शिक्षित-प्रशिक्षित करता है।

EPGP

वैश्विक नेटवर्क

32 शीर्ष बिजनेस स्कूलों की सदस्यता वाले ग्लोबल नेटवर्क फॉर एडवांस्ड मैनेजमेंट (जीएनएएम) के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में आईआईएम बंगलोर आपको विश्व भर की कक्षाओं में अध्ययन करने तथा विजनरी पेशेवरों से जुडने का अवसर देता है।

EPGP

ऊर्जावान सहपाठी

विविध क्षेत्रों तथा स्पर्धी पोर्टफोलियो के प्रोफेशनल जिज्ञासा की भावना लेकर आते हैं जो कार्यक्रम को निश्चित रूप से परिवर्तन कारी अनुभव बनाता है।

Amar Sapra

अध्यक्ष का संदेश

प्रोफेसर अमर सपड़ा

कार्यक्रम की शक्ति इसके श्रमसाध्य और लचीले पाठ्यक्रम में है जिसमें चयन के लिए 100 से अधिक इलेक्टिव मौजूद हैं। इससे विद्यार्थियों को वैश्विक कारोबार प्रथाओं,सामरिक प्रबंधन सिद्धांतों तथा विविध उद्योगों की गहरी समझ मिलती है। आईआईएम बंगलोर के संकाय सदस्य अवधारणात्मक ज्ञान को व्यावहारिक प्रयोगों से जोड़ कर शिक्षा देने में निपुण हैं जिससे विद्यार्थी अत्यधिक लाभान्वित होते हैं।

कार्यक्रम की एक और खास विशेषता दो सप्ताह का अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन है। आईआईएमबी अपने पाठ्यक्रम में इस तरह का माड्यूल शामिल करने में प्रथम रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक यह इमर्शन 2024 में भारत में पहले तथा विश्व में सातवें स्थान पर रहा है। इसमें विद्यार्थी न केवल अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय प्रथाओं के विषय में सीखते हैं बल्कि विभिन्न संस्कृतियों को देख और उनमें आत्मसात होकर व्यक्तिगत विकास का भी अनुभव करते हैं।

कार्यक्रम का यह 15वां वर्ष है जिसमें एक हजार से अधिक लोग ग्रेजुएट हो चुके हैं। इनमें से कई दुनिया भर में आईटी,बैंकिंग,कंसल्टिंग,एफएमसीजी तथा रिटेल उद्योगों में वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर हैं। फाइनेंशियल टाइम्स,क्यूएस,बिजनेसवीक तथा अन्य एजेंसियों द्वारा कार्यक्रम की उच्च वैश्विक रैंकिंग इसके अति उत्कृष्ट पाठ्यक्रम,संकाय तथा विद्यार्थी वर्ग का प्रमाण देती है। मुझे अपने ग्रेजुएट्स पर गर्व है जिनकी सफलता उनकी प्रतिभा तथा आईआईएम बंगलोर में उन्हें अपने सर्वांगीण विकास के मिले अवसर की परिचायक है।

मैं आपको आईआईएम बंगलोर में आमंत्रित करता हूँ।.

हमें ऐसे विद्यार्थी चाहिए जो…

EPGP
  • श्रमसाध्य शैक्षणिक वातावरण में बढ़ें निखरें
  • मजबूत संप्रेषण कौशल रखते हों
  • टीमों का नेतृत्व और संगठन की आय को प्रभावित करने वाली परियोजनाओं में योगदान करते रहे हों

ईपीजीपी 2025 बैच का प्रोफाइल

Page

महिलाएं

20

Page 2

पुरुष

53

कार्य अनुभव 2025

अधिकतम कार्य अनुभव 13 वर्ष
औसत कार्य अनुभव 7 वर्ष
अंतर्राष्ट्रीय कार्य अनुभव (%) 26%

जीएमएटी प्रोफ़ाइल 2024

उच्च 760
औसत 698
न्यून 640

बैचलर्स में विषयों का चयन

उद्योग विद्यार्थियों की संख्या
आईटी/डिजिटल सेवाएँ 7
विनिर्माण 9
इंजीनयरिंग 6
बैंक/वित्तीय संस्थाएं 15
आटोमोटिव/एयरोस्पेस 1
कंसल्टिंग/बीएफएसआई 8
हेल्थकेयर/उपभोक्ता 3
तेल और गैस/ऊर्जा 11
सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम 2
अन्य 11
कुल योग 73
बैचलर डिसिप्लिन विद्यार्थियों की संख्या
इंजीनयरिंग 48
वाणिज्य 10
विज्ञान तथा कला 5
अन्य 10
योग 73

वीडियो

बियांड द क्लासरूम

हिडनओबू फुजवारा, ईपीजीपी 2025-26

सौरभ प्रभुदेसाई, ईपीजीपी 2025-26

Load more

शिवम लिमये, ईपीजीपी 2025-26

इतिशा शर्मा, ईपीजीपी 2025-26

आनंद शुक्ल, ईपीजीपी 2025-26

वर्षा हेब्बार, ईपीजीपी 2025-26

पारुल जमवाल, ईपीजीपी 2024-25

मनिस्का चौरसिया, ईपीजीपी 2024-25

हिमांशु पटेल, ईपीजीपी 2024-25

अमित टी एम, ईपीजीपी 2024-25

स्वप्निल कुमार, ईपीजीपी 2024-25

सुदीप कुमार गिरि, ईपीजीपी 2024-25

सुरेश शेट्टी, ईपीजीपी 2023-24

IIMB

While researching top national and global MBA programmes, I found the EPGP at IIMB to be the best fit. The curriculum has a strong focus on developing analytical, problem-solving and decision-making skills. Close interaction with some of the best minds in business gave me a unique opportunity to ‘unlearn’ the obvious and ‘learn’ to question the status quo. Seminars and workshops with industry leaders have helped me develop my own perspectives beyond classroom learning. I see this programme as a long-term investment in my professional career.

- Parul Aggarwal Class of 2018

Anuraag

Coming from an R&D background, the EPGP has begun to rewire my thinking and there’s a great sense of satisfaction & pride in the fact that I see the world and it’s working very differently now. The reasons that this evolution has taken place is the diverse cohort, the learning methods at the institute and the presence of renowned professors. The skill of dealing with ambiguity, not being overawed by the complexity of any problem and the new family of 74 batchmates will always stay with me. The EPGP at IIMB gives you what you expect from it and then goes much beyond.

- Anuraag Shetty, EPGP 2021-22

Load more

Saily

I joined the EPGP program to accelerate my career, and it has been a transformative experience. Each one is us enters the program with our strength areas, and the rigor of the program catalyzes our path to a well-rounded professional. Outside the classroom, the amazing interactions with batchmates and alumni has enhanced my overall experience.
Thanks to a year of constant quizzes, exams, and deadlines, I have no problems managing uncertainty. Overall, the program has made me much more resilient. I am excited about the next stage of my career journey and ready to face new challenges.

- Saily Agarwal, EPGP 2021-22

IIMB

Hi, my name is Sitanshu Gupta and I am a student of the one-year full time MBA at IIM Bangalore. My core reason to do an MBA was to change my thought process and to change the way I understand businesses in particular startups.
I chose IIM Bangalore because of the course structure , the maximum number of electives across diverse topics and the NSRCEL which has incubated almost 600 start-ups. Our course is designed in such a way that concepts which we learn in one subject are also used in other subjects. Through the course , I have started connecting the dots across industries and have become a better manager in the process.

- Sitanshu Mohan Gupta, EPGP 2021-22

Divya

Hi, I am Dr Divya Tandra, a student of EPGP, IIM Bangalore. World class faculty of IIMB together with the students from diverse professional backgrounds make the classroom sessions rich, interactive, and engaging. Coming from a medical background, I was apprehensive about the math involved, but the classroom learnings and one-on-one personal interactions with professors and peers have made me numerically competent. Also, through the live/comprehensive project, I got an opportunity to apply the learned concepts and frameworks of strategy, marketing, etc., to solve the unique problems a company is facing in real-time. Now, I feel more confident to enter the world of business. All thanks to IIM Bangalore.

- Divya Tandra EPGP 2021-22

Mohit Roshan Srivastava

“IIMB’s EPGP allows you to explore career opportunities across three dimensions: change of role, function and industry. This program has provided a significant foundation to strengthen my concepts and skills.”

- Mohit Roshan Srivastava, management consulting professional with over seven years of experience, and student of MBA One Year Fulltime [EPGP – Batch 2019-20].

Naman Jhamaria

IIMB’s one-year MBA is for future business leaders
“The case-based learning offered in the program exposes you to real-life situations across different industries and functions, and that helps in gaining an understanding about how leaders make critical business decisions.”

- Naman Jhamaria, a professional with eight years of experience in the manufacturing industry in the US and a student of MBA One Year Fulltime [EPGP – Batch 2019-20].

Sankalp

“IIMB’s EPGP teaches you to observe things from a business lens and find solutions through business value propositions.”

- Sankalp Nandanwar, MBA One Year Fulltime [EPGP – Batch 2019-20], with seven years of experience in the Technology Consulting space.

Vishkha Pant

IIMB’s one-year MBA is a unique break for you to transform yourself from manager to top-notch business leader
“The EPGP at IIMB provides a great platform to accelerate career progression through networking, peer learning, and customised curriculum taught by a world-class faculty.”

- Vishakha Pant, MBA One Year Fulltime [EPGP – Batch 2019-20], with seven years of experience in Strategy and Digital Transformation.

IIMB

After nine years in different roles and domains, I wanted to study business management. To me, EPGP at IIMB was the obvious choice. My peers were experienced professionals from IT, Energy, Telecom, Healthcare, Finance, etc. That gave me an exponential learning curve. Along with the strong industry and alumni connect that IIMB offered, the programme was delivered by world-class faculty. The case-based study and projects helped me apply classroom concepts to real business problems.

- Tanu Sood Class of 2018

Vatsal

When I first started to think about an MBA, I researched all the top global business schools. Not surprisingly I found the EPGP at IIMB to be the best fit. The incredible world-class faculty, the challenging but enriching curriculum, the case-based pedagogy, and peer learning from an extremely diverse set of like-minded individuals makes this the best place to be. The intense rigour of the program constantly keeps us on our toes, and teaches us how best to handle pressure in the outside world. The case learning exposes us to real life business situations across different industries helping us improve our decision making abilities. Everything the EPGP at IIM Bangalore has to offer, helps us in navigating uncertainty and prepares us to be better future leaders.

- Vatsal Todi, EPGP 2021-22

IIMB

Brand IIMB is a force to reckon with. The pedagogy of the EPGP programme and world-class faculty aided my decision. Each day is a new learning experience. I strongly believe that the programme will not only help me get into a function and role of my choice, but will also help me grow into an efficient and effective business leader.

- Mayank Saraswat Class of 2018

आईआईएमबी बिजनेस कन्क्लेव 2024

IIMB

बिजनेस कन्क्लेव नवीन युग के उपयुक्त विषयों पर विचारोत्तेजक चर्चा के लिए मंच प्रदान करता है। समारोह बदलाव लाने में अग्रणी सीएक्सओ,रणनीतिकारों,प्रौद्योगिकीविदों,थॉट लीडरों,उद्यमियों तथा पेशेवरों को साथ आकर वास्तविक दुनिया के व्यवसाय परिदृश्य का विश्लेषण करने, उनके सामाजिक प्रभावों पर चर्चा करने तथा सार्थक बहस को बढ़ावा देने हेतु आकर्षित करता है। कन्क्लेव जिज्ञासु व्यक्तियों को इन लीडरों से मिलने, बातचीत करने तथा प्रेरित होने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है।

समाचारों में ईपीजीपी

ईपीजीपी सेमिनार शृंखला 2025-26

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. ईपीजीपी किस प्रकार पीजीपी से भिन्न है

पहले समानताएँ देखें: दोनों कैंपस में संचालित पूर्णकालिक कार्यक्रम हैं जिनमें एमबीए की उपाधि मिलती है। अब मुख्य अंतर: देखें: ईपीजीपी विशेषतः अनुभवी पेशेवरों के लिए तैयार किया गया एक वर्षीय कार्यक्रम है। उनके मौजूदा अनुभव की नींव पर यह उन्हें वरिष्ठ प्रबंधन पदों के लिए तैयार करता है। पीजीपी दो वर्षों का कार्यक्रम है जो अल्प कार्य अनुभव या कार्य अनुभव के बगैर अभ्यर्थियों को स्वीकार करता है।

2. कार्यक्रम पूरा होने पर मुझे कौन सी उपाधि मिलेगी?

एमबीए की उपाधि जिसका मान पूरे विश्व में है।

3. क्या मुझे पूर्व छात्र का दर्जा मिलेगा?

हाँ .

4. क्या यह कार्यक्रम दूरस्थ शिक्षण के माध्यम से उपलब्ध है?

नहीं.

5. क्या अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन हिस्सा ऐच्क्षिक है?

नहीं, यह अनिवार्य है। .

1. आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी ?

चक्र 1 : 16 जून 2025

चक्र 2 : 09 अगस्त 2025

चक्र 3 :11 अक्तूबर 2025

आप इनमें से किसी चक्र में आवेदन कर सकते हैं

2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

चक्र 1 : 07 अगस्त 2025 (अपरान्ह 5.00 भारतीय मानक समय)

चक्र 2 : 09 अक्तूबर 2025 (अपरान्ह 5.00 भारतीय मानक समय)

चक्र 3 : 1 दिसंबर 2025 (अपरान्ह 5.00 भारतीय मानक समय)

3. कार्यक्रम हेतु कैसे आवेदन करें?

आईआईएमबी की वेबसाइट देखें। https://www.iimb.ac.in/epgp-admissions

4. साक्षात्कार कब होंगे?

चक्र 1 : 23 और 24 अगस्त 2025

चक्र 2 : 25 और 26 अक्तूबर 2025

चक्र 3 :13 और 14 दिसंबर 2025

1. प्रवेश हेतु क्या मानदंड हैं?

  • शैक्षणिक पृष्ठभूमि
  • कार्य अनुभव
  • मान्य जीएमएटी /जीआरई स्कोर
  • उद्देश्य कथन
  • संदर्भ के दो पत्र (ऑनलाइन)
  • साक्षात्कार और लिखित परीक्षा

2. क्या प्रायोजित अभ्यर्थियों के लिए अलग प्रवेश प्रक्रिया है?

नहीं

3. क्या पीएचडी धारकों के लिए प्रवेश मानदंड में कोई रियायत है?

नहीं

4. क्या प्रवेश हेतु जीएमएटी /जीआरई स्कोर अनिवार्य है?

हाँ,एक मान्य जीएमएटी /जीआरई स्कोर अनिवार्य है। आवेदन प्रस्तुत करते समय आपको अपना जीएमएटी अथवा जीआरई स्कोर अवश्य बताना चाहिए।

5. क्या प्रवेश हेतु सीएटी मान्य है?

नहीं

6. क्या ऑनलाइन जीएमएटी/जीआरई स्कोर स्वीकार्य है?

नहीं, 2026-27 बैच के लिए नहीं।

7. औसत जीएमएटी स्कोर कितना होता है। ?

कोई न्यूनतम जीएमएटी स्कोर निर्धारित नहीं है। यह आवेदकों के पूल पर निर्भर करता है।

8. जीएमएटी/जीआरई स्कोर कब तक वैध रहता है?

प्रत्येक चक्र में यथा आवेदन तिथि 5 वर्ष के भीतर

9. जीएमएटी/जीआरई लेने हेतु कार्यक्रम कोड क्या है?

जीएमएटी के लिए यह Q9H-KK-84 तथा जीआरई के लिए 1675 है। आईआईएमबी को सीधे अपना स्कोर रिपोर्ट कराने हेतु इस कोड का उपयोग करें। यह अनिवार्य आवश्यकता है।

10. क्या कार्य अनुभव जीएमएटी/जीआरई स्कोर की जगह ले सकता है?

नहीं

11. मैं अमरीकी नागरिक हूँ। क्या मैं आवेदन करने हेतु पात्र हूँ?

हाँ

12. अंग्रेजी में प्रवीणता’ से आपका तात्पर्य क्या है? आप इस कैसे तय करते हैं?

भारतीय नागरिकों के लिए TOEFL में बैठना जरूरी नहीं है। तथापि, TOEFL उन आवेदकों हेतु जरूरी है जिन्होंने ऐसे देशों में शिक्षा प्राप्त की हो जहां शिक्षण का माध्यम अंग्रेजी नहीं है।

13. मुझे पाँच वर्ष का अनुभव किस तिथि तक होना चाहिए?

31 मार्च 2026 से पूर्व .

14. रिफरेंस के पत्र क्या ई मेल द्वारा भेजे जा सकते हैं?

नहीं। आपको अपने ऑनलाइन आवेदन में आपके रेफरियों की अद्यतन संपर्क जानकारी देनी चाहिए। बदले में उनके द्वारा ,संदर्भ के पत्र सीधे आईआईएमबी को ऑनलाइन प्रेषित किए जाने चाहिए। आपके रेफरी को एक ई मेल मिलेगा जिसमें संदर्भ की प्रस्तुति हेतु लिंक मौजूद होगा। रेफरी को, एक अलग मेल में पासकोड़ भी भेजा जाएगा। दिए गए संदर्भ लिंक का उपयोग कर,रेफरी द्वारा संदर्भ आवेदन की अंतिम तिथि को या इसके पूर्व ऑनलाइन अवश्य प्रस्तुत कर देना चाहिए।

15. रिफरेंस के पत्र आईआईएमबी तक कब तक पहुँच जाने चाहिए?

संदर्भ खंड आपके ऑनलाइन आवेदन का एक हिस्सा है। संदर्भ के पत्र रेफरी द्वारा, संबंधित चक्र की आवेदन जमा करने की नियत तिथि के पूर्व अवश्य प्रस्तुत कर दिए जाने चाहिए। आवेदन तब तक जमा नहीं किए जा सकते जब तक कि संदर्भ के पत्र ऑनलाइन न मिल गए हों। चूंकि, आपके रेफरी संदर्भ पत्र प्रस्तुत करने में समय ले सकते हैं, रेफरी से संपर्क हेतु जानकारी यथाशीघ्र प्रस्तुत कर दें।

16. मैं प्रवेश का अंतिम प्रस्ताव कब तक मिलने की आशा कर सकता हूँ?

सफल अभ्यर्थियों को प्रवेश के प्रस्ताव चक्र 1 हेतु 16 सितंबर 2025; चक्र 2 हेतु 17 नवंबर 2025; तथा चक्र 3 हेतु 05 जनवरी 2026 तक ई मेल द्वारा भेज दिए जाएंगे।

17. मैंने रिफरेंस विवरण प्रस्तुत कर दिए हैं। किन्तु मेरे रेफरी को लिंक और पासकोड़ नहीं मिला है।

कृपया ध्यान दें कि आपको आईआईएमबी से : epgpadm[at]iimb[dot]ac[dot]in. आईडी से एक ई मेल मिलेगा। कृपया अपने स्पैम फोल्डर पर नजर रखें तथा अपने रेफरियों को भी इसके बारे में बता कर रखें।

1. साक्षात्कार कब होंगे?

चक्र 1 : 23 और 24 अगस्त 2025; चक्र 2 : 25 और 26 अक्तूबर 2025; चक्र 3 :13 और 14 दिसंबर 2025

2. साक्षात्कार का स्थान कहाँ होगा?

साक्षात्कार बंगलोर,नई दिल्ली,मुंबई और कोलकाता में लिए जाते हैं। साक्षात्कार की तिथियों को विदेश में रहने वाले आवेदकों के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार की व्यवस्था की जाएगी। किसी बाहरी कारण से व्यवधान होने पर कोई/सभी चक्र ऑनलाइन संचालित किए जा सकते हैं। ।

3. साक्षात्कार की तिथियों पर यदि मैं विदेश में हूँ तो साक्षात्कार कैसे लिया जाएगा?

साक्षात्कार विडिओ कान्फ्रेंस के जरिए लिए जा सकते हैं बशर्ते कि ईपीजीपी प्रवेश कार्यालय से अनुमति और व्यवस्था की पुष्टि कर ली गई हो।

1. प्रवेश अथवा आवेदन प्रस्तुत करने संबंधी पूछताछ के लिए मुझे कहाँ संपर्क करना चाहिए?

फोन: +91-80-26993013/ 3017/ 26581347
ई मेल : epgpadm[at]iimb[dot]ac[dot]in

2. कार्यक्रम की जानकारी के लिए मैं कहाँ संपर्क करूँ?

ईपीजीपी कार्यालय से : +91-80-26993759/ 3548
ई मेल: epgp[at]iimb[dot]ac[dot]in

संपर्क

प्रवेश कार्यालय

Edit Document+91-80-26993013/ 3017/ 26581347

Emailepgpadm[at]iimb[dot]ac[dot]in

ईपीजीपी कार्यक्रम कार्यालय

Edit Document+91-80-26993548/ 3759

Emailepgp[at]iimb[dot]ac[dot]in

विपणन

Edit Document+91-80-26993382/ 3383

Emailmarketing[at]iimb[dot]ac[dot]in