अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
सरकारी प्रायोजित प्रतिभागी: अखिल भारतीय सेवाओं,केंद्रीय सेवाओं तथा प्रांतीय सिविल सेवाओं के सभी अधिकारी अपने करियर के मध्य में.
पीजीपीपीएम का ध्यान निम्नलिखित पर है:
- पब्लिक पालिसी के प्रबंधन से परिचय
- बहुविषयक सीख
- समकक्ष लोगों से सीखना तथा अनुभव जन्य सीख
- पालिसी में विशेषज्ञता हेतु स्वाध्याय गहन सीख के मुख्य तत्व के रूप में है
- सेवाओं में तथा निजी व सार्वजनिक क्षेत्रों के बीच क्रास लर्निंग
- एक विस्तृत पालिसी परियोजना जो चयनित पब्लिक पालिसी मुद्दे की गहरी समझ प्रदान करे
पब्लिक पालिसी और प्रबंधन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम (पीजीपीपीएम) आईआईएमबी का 14 माह का हाइब्रिड स्नातकोत्तर कार्यक्रम है।
- टर्म 1- बुनियाद – 8 सप्ताह (ऑनलाइन 7 सप्ताह तथा 1 सप्ताह कैंपस में)
- टर्म 2- बुनियाद – 8 सप्ताह (ऑनलाइन 7 सप्ताह तथा 1 सप्ताह कैंपस में)
- टर्म 3- पालिसी ढांचा – 13 सप्ताह (कैंपस में)
- टर्म 4- पालिसी संवाद – 12 सप्ताह (ऑनलाइन इलेक्टिव्स- ऑनलाइन 11 सप्ताह तथा1 सप्ताह कैंपस में)
- टर्म 5- पालिसी संवाद – 12 सप्ताह (ऑनलाइन इलेक्टिव्स- ऑनलाइन 11 सप्ताह तथा1 सप्ताह कैंपस में)
- टर्म 6- पालिसी कैपस्टोन – 4 सप्ताह (कैंपस में)
पाठ्यक्रमों की अस्थायी सूची इस लिंक पर है https://www.iimb.ac.in/programmes/pgppm/program-structure
मैसिव ओपेन ऑनलाइन पाठ्यक्रम (मूक्स) माड्यूल : सत्र आईआईएमबी मूक्स प्लेटफार्म पर वीडियो माड्यूल उपलब्ध कराने से भिन्न समय पर होंगे और यद्यपि समस्त आवश्यक मूक्स सत्र जिस टर्म में आवंटित किए गए हैं, उसी टर्म के भीतर पूरे कर लिए जाने अनिवार्य हैं,विद्यार्थी सत्रों हेतु अपनी गति खुद तय कर टर्म के भीतर अपने शेड्यूल के अनुरूप कार्य कर सकते हैं।
सिनक्रोनस मोड: कुछ सत्र लाइव तथा इंटरैक्टिव होंगे जिनमें प्रतिभागी आपस में संवाद कर सकेंगे, इनमें बीच-बीच में ऑनलाइन क्विज तथा परीक्षाएँ भी आयोजित होंगी। कक्षाओं की समय सारिणी विद्यार्थियों को पहले से उपलब्ध कराई जाएगी।
सभी परीक्षाएँ कैंपस में ली जाएंगी।
योग्यता,अनुभव ,आयु तथा अन्य शर्तें ,भारत सरकार द्वारा प्रायोजित प्रतिभागियों हेतु डीओपीटी द्वारा अधिसूचित किए गए अनुसार होंगी।
प्रतिभागियों को अपना आवेदन “अवर सचिव (प्रशिक्षण), कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, खंड IV, 3सरा तल, पुराना जेएनयू कैंपस,न्यू महरौली रोड, नयी दिल्ली-11067 को अथवा उनके संबंधित राज्य/केंद्रीय मंत्रालय को भेजना होता है। उन्हें अपने आवेदन की एक अग्रिम प्रति ‘पीजीपीपीएम कार्यालय, भारतीय प्रबंध संस्थान,बनेरघट्टा रोड , बेंगलूर 560076’ को भेजनी चाहिए।
For the Government participants, there is no application fee
सरकार द्वारा प्रायोजित प्रतिभागियों के लिए पाठ्यक्रम शुल्क का भुगतान, पीजीपीपीएम 2025-26 हेतु डीओपीटी की अधिसूचना में इंगित प्रायोजक विभाग द्वारा किया जाएगा ।
कैंपस में आवासीय सुविधा विभिन्न टर्म में शेयरिंग आधार पर प्रदान की जाएगी- टर्म 1 (1 सप्ताह), टर्म 2 (1 सप्ताह), टर्म 3 (13 सप्ताह), टर्म 4 (1 सप्ताह), टर्म 5 (1 सप्ताह) और टर्म 6 (4 सप्ताह)। रिहाइशी यूनिट सीमित संख्या में हैं। अतः,प्रतिभागियों द्वारा अपनी आवश्यकता पीजीपीपीएम कार्यालय को पहले से बता देना चाहिए । आवास का आवंटन पहले आओ पहले पाओ आधार पर किया जाएगा।
कार्यक्रम की सभी अपेक्षाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर लेने पर अभ्यर्थियों को आईआईएमबी के द्वारा मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (पब्लिक पालिसी) की उपाधि दी जाती है।
