IIMB Management Review

Journal of Indian Institute of Management Bangalore

आईआईएमबी मैनेजमेंट रिव्यू

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर की पत्रिकाएँ

भाप्रसंबें के विषय में

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर (भाप्रसंबें) समग्र, रूपांतकारी एवं नवीन शिक्षा के माध्यम से नेताओं का निर्माण करने में विश्वास करता है ।

और पढ़िए >>

एन.एस. रामस्वामी पूर्व-वाचस्पति फेलोशिप (एनएसआर पूर्व-वाचस्पति)

परिचय

NSR ProDoc

2018 में शुरू की गई एन एस रामास्वामी प्री डाक्टोरल फ़ेलोशिप (एनएसआर-प्री डॉक) अपनी तरह का अकेला कार्यक्रम है जो प्रतिभागियों को प्रतिष्ठित डाक्टोरल उपाधि के लिए तैयार करने में मदद करता है।

कार्यक्रम डाक्टोरल स्तर के विद्यार्थियों की आवश्यकतानुरूप विशेष रूप से निर्मित है तथा डाक्टोरल उपाधि हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया से गुजरने में उनकी सहायता करता है। आईआईएमबी में इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेने के बाद विद्यार्थी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, जहां उनके शोध का क्षेत्र उपलब्ध हो,में संबंधित परीक्षा तथा साक्षात्कार देने हेतु ज्ञान सम्पन्न होते हैं।

पुस्तिका डाउनलोड करें

उद्देश्य

एनएसआर-प्री डॉक कार्यक्रम, समावेशन को केंद्र में रख कर निर्मित किया गया है। इसका उद्देश्य भारत में प्रबंधन के शिक्षक वर्ग की सामाजिक विविधता का विस्तार करना है। एक वर्ष का यह शिक्षुता कार्यक्रम प्रबंध शास्त्र तथा संबंधित विषयों में डाक्टोरल कार्यक्रमों में आवेदन करने में डाक्टोरल पूर्व फेलो की मदद करता है।

NSR prodoc
NSR Prodoc

इस कार्यक्रम में आपके लिए क्या है

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संकाय द्वारा मेंटोरिंग। मौजूदा एवं पूर्व पी एचडी विद्यार्थियों के साथ जुड़ने का मौका,शोधपत्र लिखने में विशेषज्ञों का मार्गदर्शन तथा प्रिट्ज़कर पुरस्कार विजेता परिसर में विद्यार्थी जीवन का अनुभव उन कारणों में से है जिनके लिए आपको इस कार्यक्रम का चुनाव करना चाहिए।

इस कार्यक्रम से आपको शोध का विषय चुन कर इस पर कार्य करने, आंकड़े जुटाने के तरीकों को समझने,आपके डाक्टोरेट हेतु व्यावहारिक प्रस्ताव की योजना बनाने, शोध अध्ययन हेतु वांछित कौशल निर्मित करने,मूलभूत शब्दावली से परिचित होने,आपकी लिखित व मौखिक क्रिटिकल सोच के विकास, तथा अपनी विषय विशेषज्ञता को समझने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम हेतु अपेक्षाएँ

प्रत्येक फेलो को आईआईएमबी के एक पूर्णकालिक संकाय सदस्य के साथ संबद्ध किया जाता है ।

  • फेलो के लिए पी एचडी हेतु तैयारी के कार्यक्रम में शामिल होना आवश्यक है
  • प्रत्येक फेलो को अपने रुचि के क्षेत्र में डाक्टोरल स्तर के न्यूनतम दो अथवा एमबीए स्तर के न्यूनतम तीन क्रेडिट वाले पाठ्यक्रम को पूरा करना है
  • फेलो के लिए संकाय मैंटर के पर्यवेक्षण में प्रति सप्ताह न्यूनतम 40 घंटे कार्य करना आवश्यक होगा।
  • एक गणित क्लीनिक में (प्रति सप्ताह डेढ़ घंटे) तथा लेखन पर कार्यशाला में (प्रति सप्ताह डेढ़ घंटे) उपस्थिति आवश्यक है जब तक कि संकाय मैंटर द्वारा इससे छूट न दी गई हो। इस छूट को प्री- डाक्टोरल संकाय द्वारा अनुमोदित होना चाहिए।

क्षेत्र

एन एस रामास्वामी प्री डाक्टोरल फ़ेलोशिप, प्रबंधन विद्वता व शोध के निम्नलिखित विषयों में उपलब्ध है:

  • निर्णय विज्ञान
  • अर्थशास्त्र
  • उद्यमिता
  • वित्त एवं लेखा
  • सूचना प्रणालियाँ
  • विपणन
  • सांगठनिक व्यवहार एवं मानव संसाधन प्रबंधन
  • उत्पादन और परिचालन प्रबंधन
  • लोक नीति
  • स्ट्रेटजी

पूर्णता का प्रमाणपत्र

कार्यक्रम की अपेक्षाओं को पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को पूर्णता का प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।

कार्यक्रम का प्रथम बैच

वर्ष 2018-19 के दौरान कार्यक्रम में सात विद्यार्थियों ने नामांकन कराया था जिसमें अर्थशास्त्र व सामाजिक विज्ञान, उद्यमिता, वित्त एवं लेखा, सांगठनिक व्यवहार एवं मानव संसाधन प्रबंधन, तथा लोक नीति प्रत्येक में एक की भागीदारी रही। सात विद्यार्थियों के पहले बैच में पाँच छात्र तथा दो छात्राएँ थीं जिन्हें विभिन्न कार्य क्षेत्रों में अनुभव था तथा जो प्रिंसिपल रिसर्चर, डेटा इंट्री आपरेटर, इम्प्लीमेंटेशन एक्जीक्यूटिव, तथा बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर सहित विविध प्रोफाइल वाले थे। इन्हें 27 मार्च 2019 को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

IIMB
NSR Prodoc

समाचारों में एनएसआर-प्री डॉक

आवेदन कैसे करें

एनएसआर-प्री डॉक 2025-26 में आवेदन करने हेतु ऑनलाइन आवेदन का लिंक
https://campus.iimb.ac.in/psp/cssisprd/?cmd=login&languageCd=ENG&


पूरी तरह भरे गए आवेदन को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2025 (अपरान्ह 5.00 बजे तक) है। अभ्यर्थी ध्यान दें कि वे विशेषज्ञता के अधिकतम दो क्षेत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया तथा पात्रता मानदंड

विवरण के लिए : Pre-Doc-admission-process-2026.pdf

पूछताछ के लिए , ईमेल: predocadm@iimb.ac.in, दूरभाष: +91 80 26993013/3017

संपर्क

प्रवेश कार्यालय

भारतीय प्रबंध संस्थान बंगलोर
बन्नेरघट्टा रोड
बेंगलूरु - 560 076

Edit Document+91- 80 - 26993013 / 3017

Email predocadm@iimb.ac.in

एनएसआर-प्री डॉक कार्यक्रम कार्यालय

भारतीय प्रबंध संस्थान बंगलोर
बन्नेरघट्टा रोड
बेंगलूरु - 560 076

Edit Document+91- 80 - 26993480

Emailpredocoffc@iimb.ac.in