Fees and Scholarships
| 2025-26 | एकल विद्यार्थी/स्पाउज के साथ विद्यार्थी हेतु आईआईएमबी हास्टल आवास (रुपए) | परिसर से बाहर परिवार के आवास हेतु(रुपए) |
| शिक्षण शुल्क* | 26,50,000/- | 26,50,000/- |
| आवास शुल्क** | 80,000/- | 3,76,000/- |
| अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन | 5,50,000/- | 5,50,000/- |
| वापसी योग्य जमा राशि | 25,000/- | 20,000/- |
| हास्टल भोजनालय | 66,000/- | 66,000/- |
| योग | 33,71,000/- | 36,62,000/- |
*शिक्षण शुल्क में शिक्षण लागत,पाठ्यक्रम सामग्री, कम्प्यूटिंग व नेटवर्किंग,पुस्तकालय,पूर्व छात्रों के संघ की सदस्यता , विद्यार्थी कार्यकलाप तथा करियर परामर्श शामिल हैं।
**अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन शुल्क सांकेतिक है तथा राशि यात्रा,आवास तथा विदेशी विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम शुल्क हेतु किए गए वास्तविक व्यय तक सीमित होगी।
आवास: सभी प्रतिभागियों को आईआईएमबी परिसर छात्रावास (स्वयं/स्पाउज) अथवा बाहर (परिवार आवास) परिसर से लगभग 3.5 किमी दूर अपार्टमेंट काम्प्लेक्स में रखा जाएगा। जो विद्यार्थी पहले से ही बंगलोर में रह रहे हैं, उनके लिए उक्त आवास ऐच्छिक हैं किंतु इसकी संस्तुति की जाती है।
छात्रवृत्तियाँ
पार्थ तिवारी, ईपीजीपी 2024-25
स्तुति जयप्रकाश, ईपीजीपी 2024-25
मेरिट छात्रवृत्ति: इसमें प्रवेश चक्र के दौरान प्रत्येक चक्र में शीर्ष स्थान रखने वालों को 6,00,000 रुपए की ट्यूशन माफी दी जाती है। ऐसी 10 छात्रवृत्तियाँ हैं।
मेरिट- सह- साधन छात्रवृत्ति: इसमें डाइवर्सिटी समूह के चुने गए विद्यार्थियों (महिला,अल्प-प्रतिनिधित्व वाले सामाजिक समूह, तथा इंजीनयरिंग से इतर पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थी) को 5,00,000 रुपए दिए जाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मेरिट छात्रवृत्ति: द्वितीय टर्म के बाद विद्यार्थियों के सीजीपीए के आधार पर शीर्ष के पाँच विद्यार्थियों को 3,00,000 रुपए दिए जाते हैं।यह तभी लागू है यदि विद्यार्थी को कोई अन्य छात्रवृत्ति न मिली हो।
बैंक सहयोग
भारतीय स्टेट बैंक
भारतीय स्टेट बैंक स्कालर ऋण के विषय में अधिक जानने के लिए एसबीआई आईआईएमबी शाखा से संपर्क करें।
संपर्क विवरण:
शाखा प्रबंधक
भारतीय स्टेट बैंक
आईआईएमबी परिसर शाखा (40803)
बन्नेरघट्टा रोड, बंगलोर-560076
080-26483131/26993166
ई मेल आईडी: sbi.40803@sbi.co.in
