IIMB Management Review

Journal of Indian Institute of Management Bangalore

आईआईएमबी मैनेजमेंट रिव्यू

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर की पत्रिकाएँ

भाप्रसंबें के विषय में

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर (भाप्रसंबें) समग्र, रूपांतकारी एवं नवीन शिक्षा के माध्यम से नेताओं का निर्माण करने में विश्वास करता है ।

और पढ़िए >>

व्यवसाय प्रशासन निष्णात (व्यवसाय विश्लेषिकी) (एमबीए(बीए))

बिजनेस अनलिटिक्स में स्नातकोत्तर कार्यक्रम पूरा करने पर

मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बिजनेस अनलिटिक्स)

बिजनेस अनलिटिक्स में स्नातकोत्तर कार्यक्रम (पीजीपीबीए), मास्टर्स स्तर का कार्यक्रम है जिसे पूरा करने पर मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बिजनेस अनलिटिक्स) की उपाधि मिलती है। दो वर्षों का यह पूर्णकालिक,आवासीय कार्यक्रम जटिलतर समस्याओं को हल करने में अनलिटिक्स तथा कृत्रिम मेधा का उपयोग करने में नेतृत्वकारी भूमिकाएँ निभाने हेतु विद्यार्थियों को तैयार करने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसे दो वर्षों में फैले छःसेमेस्टर में पूरा करना होता है जिसके बीच समर इंटर्नशिप होती है।

एमबीए(बिजनेस अनलिटिक्स)@IIMB हेतु यहाँ क्लिक करें

Manaswini

अध्यक्ष का संदेश

प्रोफेसर मनस्विनी भल्ला

अध्यक्ष, बिजनेस अनलिटिक्स में स्नातकोत्तर कार्यक्रम

प्रबंधन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम (पीजीपी) तथा बिजनेस अनलिटिक्स में स्नातकोत्तर कार्यक्रम (पीजीपी-बीए) में आपका स्वागत है।

बिजनेस अनलिटिक्स में स्नातकोत्तर कार्यक्रम (पीजीपीबीए), विश्लेषणात्मक सोच तथा अनलिटिक्स में नवीनतम पद्धतियों की समझ रखने वाले भावी नेतृत्वकर्ता विकसित करना है जो अपनी सीखों को प्रबंधन के विभिन्न कार्यात्मक क्षेत्रों में लागू कर सकें। कार्यक्रम की पाठ्यचर्या श्रमसाध्य है। इसे विश्वस्तरीय संकाय द्वारा पढ़ाया जाता है। पीजीपी कार्यक्रम की भांति यह कार्यक्रम भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है जिसमें सुनिश्चित किया जाता है कि विद्यार्थियों को वैश्विक एक्सपोजर मिले। प्रथम वर्ष का कार्यक्रम विश्लेषणात्मक तथा गणितीय कौशल पर ज़ोर सहित गहन पाठ्य कार्य लिए हुए है जिसके बाद आठ सप्ताह की समर इंटर्नशिप करनी होती है। कार्यक्रम के द्वितीय वर्ष में विद्यार्थी बहुत सारे इलेक्टिव में से चयन कर सकते हैं तथा खास अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस स्कूलों में विनिमय कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। द्वितीय वर्ष में, पीजीपीबीए के विद्यार्थियों को प्रबंधन विषय में बिजनेस अनलिटिक्स के क्षेत्र से इलेक्टिव चुनने को प्रोत्साहित किया जाता है।

आईआईएम बंगलोर में अध्ययन के दौरान आपको अपने समकक्षों के साथ कार्य करने और उनसे सीखने तथा संस्थान के प्रतिभाशाली पूर्व विद्यार्थियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आईआईएम बंगलोर में शैक्षणिक श्रम, सत्यनिष्ठा तथा नैतिक व्यवहार के उच्चतम स्तर को अपनाते हुए हम समानुभूति और सहयोग के गुणों को समान महत्व देते हैं । आपके द्वारा यहाँ व्यतीत किया गया समय भरपूर संतुष्टि का तथा जीवन बदलने के अनुभव वाला होगा।

बैचलर में विषय का प्रोफाइल 2025

बैचलर में विषय विद्यार्थियों की संख्या पुरुष महिला
इंजीनयरिंग 71 59 12
प्रबंधन 2 2 0
वाणिज्य 2 1 1
विज्ञान 3 2 1
अन्य 1 0 1
Female

पुरुष

63

Male

महिला

15

अनुभव माह में पुरुष महिला योग
अनुभव रहित 7 1 8
< 13 3 0 3
13 - 24 10 5 15
25 - 36 21 6 27
37 - 48 19 2 21
48 से अधिक 4 1 5
आयु पुरुष महिला योग
19-22 8 2 10
23 - 25 42 10 52
26 - 28 12 3 15
28 से अधिक 1 0 1

समाचारों में पीजीपीबीए

मान्यता और रैंकिंग

EFMD
IIMB

ranking-hindi

विद्यार्थियों की उपलब्धियां

View all
SnackWise

पीजीपी 25 के विद्यार्थियों का स्टार्टअप स्नैकवाइज़ एनएसआरसीईएल इनक्यूबेशन के लिए चयनित

iimb

राजस्थान रायल्स केस प्रतियोगिता में पीजीपी 25 के विद्यार्थियों को अखिल भारतीय विजेता का खिताब

RR_comp

एचडीएफसी केस प्रतियोगिता में पीजीपी 25 के विद्यार्थी द्वितीय रनर-अप रहे

विद्यार्थी शंसाएँ

अनुषा एस, पीजीपीबीए 2020-22

भानवी लूथरा, पीजीपीबीए 2021-23

श्रीनाथ विघ्नेश्वर, पीजीपीबीए 2021-23

प्लेसमेंट

हमारी 2025 की प्लेसमेंट रिपोर्ट डाउनलोड करें

पीडीएफ डाउनलोड करें

दिव्यांगजनों हेतु नीति कथन

भारतीय प्रबंध संस्थान, बंगलोर दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा उनमें निहित संभावनाओं को साकार करने में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने का प्रयास करता है। उक्त नीति का उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को “समान अवसर” उपलब्ध कराना है। आईआईएमबी दिव्यांग विद्यार्थियों के समक्ष पहुँच से जुड़ी सारी बाधाओं को दूर करने हेतु समयबद्ध कार्यक्रम को लेकर प्रतिबद्ध है। पहुँच में निम्नलिखित शामिल हैं, पर यह सिर्फ इन तक सीमित नहीं है:

  • परिसर के विद्यार्थियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सभी हिस्सों तक भौतिक पहुँच;
  • जहां आवश्यक हो, समुचित प्रौद्योगिकी का उपयोग कर शिक्षण व संदर्भ सामग्री तक पहुँच ;
  • डबल्यूसीएजी तथा अन्य उपयुक्त मानकों को अपना कर ई संसाधनों तक पहुँच

आईआईएमबी प्रत्येक नामांकित दिव्यांग विद्यार्थी की आवश्यकताओं का अलग-अलग आकलन करेगा और तय करेगा कि उस विद्यार्थी को सर्वोत्तम संभव शैक्षणिक अनुभव दिलाने हेतु क्या किया जाना चाहिए। दिव्यांगता सेवाओं का कार्यालय यह आकलन करेगा तथा यह सुनिश्चित करने के लिए केंद्र बिंदु होगा कि विद्यार्थी की जरूरतों की जानकारी प्रत्येक संबद्ध कार्यालय/विभाग /व्यक्ति को दी जाए एवं जरूरतें ठीक ढंग से पूरी की जाएं।

दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों के लिए कॅरियर अवसरों का पता लगाने हेतु आईआईएमबी समय रहते कदम उठाएगा तथा भर्तीकर्ता संगठनों को रोजगार की समान अवसर नीतियां एवं प्रथाएँ अपनाने हेतु प्रेरित करेगा।

दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ कोई भेदभाव न हो, आईआईएमबी इस हेतु पूरा प्रयास करेगा। समय-समय पर कार्यशालाएँ तथा अभियान आयोजित कर आईआईएमबी,सभी संबंधित लोगों को दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों की जरूरतों व उनके द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों के प्रति संवेदनशील बनाएगा। दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रति किसी भेदभाव अथवा असभ्य/असंवेदनशील व्यवहार के प्रति कठोर रुख अपनाया जाएगा और इसके लिए जिम्मेदार संकाय सदस्य,स्टाफ सदस्य, या विद्यार्थी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। यद्यपि आईआईएमबी दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम तथा अन्य कानूनी प्रावधानों का पालन करता रहेगा। इस नीति का उद्देश्य विधिक अपेक्षाओं से आगे बढ़ कर दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों के लिए वास्तव में समर्थक माहौल उपलब्ध कराना है। इस उद्देश्य की दिशा में प्रथम चरण के रूप में, आईआईएमबी ने संस्था के स्तर पर “दिव्यांगता पर समिति” गठित है जो इस पर ध्यान देगी और दिशा दिखाएगी। भविष्य में, आईआईएमबी उद्योग निकायों तथा इस क्षेत्र में कार्यरत ख्यातिप्राप्त गैर-सरकारी संगठनों के साथ भागीदारी स्थापित करेगा।

आईआईएम बंगलोर के संकाय द्वारा 15 जुलाई 2009 को अंगीकृत

संपर्क

प्रवेश कार्यालय

Edit Document+91-80-2699 3013 / 3017

Emailpgpba.adm@iimb.ac.in

पीजीपीबीए कार्यक्रम कार्यालय

Edit Document+91-80-26993036

Emailpgpoffice@iimb.ac.in

विद्यार्थी मामलों की परिषद

आगे और पढ़ें