IIMB Management Review

Journal of Indian Institute of Management Bangalore

आईआईएमबी मैनेजमेंट रिव्यू

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर की पत्रिकाएँ

भाप्रसंबें के विषय में

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर (भाप्रसंबें) समग्र, रूपांतकारी एवं नवीन शिक्षा के माध्यम से नेताओं का निर्माण करने में विश्वास करता है ।

और पढ़िए >>

Programme Structure

पाठ्यक्रम

कार्यक्रम में कोर तथा इलेक्टिव पाठ्यक्रम हैं।

  • कोर पाठ्यक्रम अनिवार्य पाठ्यक्रम हैं जिन्हें प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में लेना होता है।
  • इलेक्टिव पाठ्यक्रम द्वितीय वर्ष में लेने होते हैं। यहाँ विद्यार्थियों को बहु विषयक पाठ्यक्रम समूह तथा अनलिटिक्स में कार्यमूलक गहराई वाले पाठ्यक्रमों में से चुनना होता है।
  • आईआईएमबी अपने पाठ्यक्रमों की शिक्षा देने हेतु व्याख्यान,क्लासरूम चर्चा, उद्योगों के साथ भेंट,केस विश्लेषण,एकल व समूह प्रोजेक्ट, टर्म पेपर,रोल प्ले, निबंध लेखन, सिमुलेशन, बिजनेस गेम, फिल्म, तथा विभिन्न अनुभावात्मक सीख पद्धतियों के संयोजन का उपयोग करता है।

कोर्स तथा क्रेडिट -प्रथम वर्ष

पी जी पी-बी ए के विद्यार्थी को प्रथम वर्ष में अठारह कोर पाठ्यक्रम (कुल 49.5 क्रेडिट वाले) लेने होते हैं।
प्रथम वर्ष में में तीन टर्म होते हैं । पाठ्यक्रमों का टर्मवार विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:

टर्म I क्रेडिट टर्म II क्रेडिट टर्म III क्रेडिट
निर्णयों हेतु लेखांकन 3 कार्पोरेट वित्त 3 व्यवसाय,सरकार और समाज:नैतिकता एवं उत्तरदायित्वपूर्ण व्यवसाय 3
व्यवसाय संप्रेषण में प्रगति 1.5 डिजिटल युग में संप्रेषण 1.5 कम्प्यूटिंग का परिचय 1.5
विपणन प्रबंधन 3 संगठन में लोगों तथा कार्य निष्पादन का प्रबंधन 3 टाइम सीरीज व पूर्वानुमान तकनीकें 3
प्रबंधकों हेतु अर्थशास्त्र 3 परिचालन प्रबंधन 3 मशीन लरनीन तथा इसके अनुप्रयोग 3
सांगठनिक व्यवहार और डिजाइन 3 निर्णय विज्ञान-II 3 मैक्रोअर्थशास्त्र 3
निर्णय विज्ञान -I 3 प्रतिस्पर्धा हेतु रणनीति 3 उद्यंमपरक सोच व कृत्य 3
कुल क्रेडिट 16.5 कुल क्रेडिट 16.5 कुल क्रेडिट 16.5

समर इंटर्नशिप

समर इंटर्नशिप प्रथम वर्ष की समाप्ति तथा द्वितीय वर्ष के प्रारम्भ के मध्य अनलिटिक्स विषय की एक फर्म में करनी होती है। कार्यक्रम हेतु नामांकन कराने से पूर्व न्यूनतम 34 माह का कार्य अनुभव रखने वाले विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप ऐच्छिक है।

कोर्स तथा क्रेडिट - द्वितीय वर्ष

पीजीपी-बीए के विद्यार्थियों को टर्म IV में चार कोर कोर्स तथा टर्म IV, V और VI के दौरान अनलिटिक्स के क्षेत्र (जिसे फील्ड इलेक्टिव का नाम दिया गया है) से न्यूनतम चार इलेक्टिव (12 क्रेडिट के) लेने होते हैं। शेष क्रेडिट या तो अनलिटिक्स के क्षेत्र (फील्ड इलेक्टिव) से या अन्य सामान्य प्रबंधन इलेक्टिव (फ्री इलेक्टिव) से लिए जा सकते हैं। पीजीपी-बीए विद्यार्थी को द्वितीय वर्ष में न्यूनतम 45 क्रेडिट और अधिकतम 51 क्रेडिट अर्जित करना चाहिए। द्वितीय वर्ष की पाठ्यक्रम संरचना नीचे दी गई है।

क्रम संख्या

टर्म IV

टर्म V

टर्म VI

1

नेचुरल लैंगवेज़ प्रासेसिंग (एनएलपी)

फील्ड इलेक्टिव

फील्ड इलेक्टिव

2

कृत्रिम मेधा तथा डीप लर्निंग

फील्ड इलेक्टिव

फ्री इलेक्टिव

3

मल्टी वैरिएट डेता विश्लेषण

फील्ड इलेक्टिव

फ्री इलेक्टिव

4

आप्टिमाइजेशन

फ्री इलेक्टिव

फ्री इलेक्टिव

5

फील्ड इलेक्टिव

फ्री इलेक्टिव

 

6

फ्री इलेक्टिव

फ्री इलेक्टिव

 

 

इलेक्टिव विविध विषयों में उपलब्ध हैं जिनकी उदाहरणात्मक सूची यहाँ दी गई है :

  • सामाजिक उद्यमिता
  • अवसंरचना विकास
  • पीपीपी और विनियम
  • बिजनेस अनलिटिक्स और इंटेलिजेंस
  • स्प्रेडशीट माडल- व्यापारिक निर्णय
  • वर्तमान आर्थिक परिदृश्य: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा व्यापार हेतु नीतिगत विषय
  • वैश्विक प्रतिभूति बाजार
  • कार्पोरेट अभिशासन:भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में
  • कार्पोरेट मूल्य निर्धारण
  • डिजिटल विपणन
  • विपणन निर्णयों हेतु शोध
  • ब्रांड प्रबंधन
  • व्यवहार में उद्यमिता
  • व्यक्तिगत मूल्य, लक्ष्य तथा कॅरियर विकल्प
  • उच्च निष्पादन वाले संगठनों का निर्माण
  • आपूर्ति शृंखला प्रबंधन
  • प्रौद्योगिकी तथा परिचालन रणनीति
  • हरित व्यवसाय प्रबंधन
  • सामरिक सोच और निर्णयन

कार्यमूलक क्षेत्रों के अतिरिक्त, आईआईएमबी विद्यार्थियों की रुचि के आधार पर विभिन्न कोर्स उपलब्ध कराता है जैसे कि भाषा (जर्मन,फ्रेंच,स्पेनिश और जापानीज़) के कोर्स,अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन वाले कोर्स (यथा अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में कारोबार आयोजना,भारत तथा इज़राइल की फर्मों के बीच तकनीकी भागीदारी स्थापित करना,और अनुभवात्मक कोर्स (यथा हिमालय पर्वत चुनौती और स्थानीय उद्यम वातावरण में मोटरसाइकल इमर्शन)।

इलेक्टिव पाठ्यक्रम

Elective Courses
(offered in the recent academic years)

आईआईएमबी भारत के बिजनेस स्कूलों में सबसे अधिक संख्या में इलेक्टिव उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। इलेक्टिव में नीचे दिए गए बहुत सारे विषय शामिल हैं। अपनी रुचि के इलेक्टिव कोर्स चुनने हेतु विद्यार्थी बोली प्रणाली अपनाते हैं। यह एक सांकेतिक सूची है जिसमें विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार प्रति वर्ष बदलाव हो सकता है।

  • क्रास फंक्शनल उत्कृष्टता हेतु अनलिटिक्स
  • ई कामर्स तथा खुदरा परिचालन हेतु अनलिटिक्स
  • बिजनेस अनलिटिक्स और इंटेलिजेंस
  • डेटा विजुअलाइजेशन और स्टोरीटेलिंग
  • जेनरेटिव कृत्रिम मेधा
  • स्पोर्ट्स अनलिटिक्स
  • व्यापारिक निर्णय समस्याओं हेतु स्प्रेडशीट माडल
  • व्यवहारपरक अर्थशास्त्र
  • व्यवसाय, वित्त एवं अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था
  • कंसल्टेंट हेतु इकोनामेट्रिक्स
  • वैश्विक कॉमन निगोशिएशन तथा नेटवर्क प्रौद्योगिकी में व्यवसाय
  • अंतर्राष्ट्रीय मैक्रोअर्थशास्त्र
  • नेतृत्व नेटवर्क निर्माण
  • उद्यमितापूर्ण विपणन
  • वैश्विक परिप्रेक्ष्य: पश्चिम को इसके क्लासिक्स से समझना
  • मोटरसाइकल्स तथा स्थानीय उद्यमिता माहौल में इमर्शन
  • लीन लांच प्रयोगशाला
  • नए जमाने के व्यापार माडल
  • वेंचर पूंजी तथा उद्यमिता
  • उन्नत मूल्य निवेश
  • उन्नत कार्पोरेट वित्त
  • कार्पोरेट वित्तीय रणनीति
  • कार्पोरेट अभिशासन और नैतिकता
  • वित्तीय डेरिवेटिव
  • वित्तीय बाजार
  • वित्तीय माडलिंग
  • फिनटेक: वित्तीय सेवा तंत्र में प्रौद्योगिकी से बदलाव
  • स्थिर आय प्रतिभूतियाँ तथा डेरिवेटिव
  • वैश्विक प्रतिभूति बाजार
  • अंतर्राष्ट्रीय वित्त
  • निवेश
  • वैकल्पिक निवेश
  • बैंकों तथा वित्तीय संस्थाओं का प्रबंधन
  • विलयन,अधिग्रहण तथा कार्पोरेट पुनर्गठन
  • नवीन उद्यम का वित्तपोषण
  • रियल एस्टेट निवेश प्रबंधन
  • जोखिम प्रबंधन
  • मूल्य निर्धारण
  • संपदा प्रबंधन तथा व्यक्तिगत वित्त आयोजना
  • प्रबंधकों हेतु कृत्रिम मेधा के अनुप्रयोग
  • बिग डेटा अनलिटिक्स
  • डिजिटल उत्पाद प्रबंधन
  • प्रबंधन तथा व्यवसाय हेतु गेमिफिकेशन
  • डिजिटल रूपान्तरण का प्रबंधन
  • उत्तरदायित्वपूर्ण एआई
  • साफ्टवेयर उत्पाद प्रबंधन
  • नेतृत्वकर्ताओं हेतु संप्रेषण
  • सीईओ की कार्य सूची-जलवायु सुरक्षा के प्रति
  • अंतरसांस्कृतिक प्रबंधकीय संप्रेषण
  • ऊर्जापूर्ण विपणन
  • विश्लेषणात्मक विपणन
  • ब्रांड प्रबंधन
  • बिजनेस टू बिजनेस विपणन
  • प्रतिस्पर्द्धी विपणन रणनीति
  • उपभोक्ता व्यवहार
  • ग्राहक संबंध प्रबंधन
  • डिजिटल विपणन रणनीतियाँ
  • वैश्विक विपणन
  • विपणन अनलिटिक्स
  • विपणन संप्रेषण
  • उच्च तकनीक उत्पादों तथा नवोन्मेषों का विपणन
  • विपणन में निवेश पर प्रतिफल तथा मीडिया मीट्रिक्स
  • ओमनी चैनल खुदरा रणनीति
  • उत्पाद रणनीति एवं प्रबंधन
  • विपणन निर्णयों हेतु शोध
  • विक्रय एवं वितरण प्रबंधन
  • मोबाइल मार्केटिंग हेतु रणनीतियाँ
  • मूल्यनिर्धारण की रणनीति, युक्ति व अर्थशास्त्र
  • निर्णय लेना
  • उत्तरदायित्वपूर्ण व्यवसाय हेतु प्रबुद्ध नेतृत्व
  • एक्सट्रीम नेतृत्व
  • व्यवसाय के समावेशी माडल
  • डिजिटल युग में नेतृत्व
  • प्रसन्नता के साथ नेतृत्व-वृहत्तर प्रभाव हेतु मन की शक्ति का उपयोग
  • नेतृत्व करना सीखना -चुनौतियाँ तथा कम्प्टेंसी
  • करियर सफलता तथा परिवर्तन को संभालना
  • व्यक्तियों के प्रबंधन का कौशल
  • व्यैक्तिक मूल्य, लक्ष्य तथा कॅरियर चुनाव
  • व्यवसाय प्रबंधकों के लिए स्टोरीटेलिंग
  • व्यवसाय प्रक्रिया सुधार
  • व्यवसाय तंत्र में प्रतिस्पर्द्धा और सहयोग
  • परिचालन तथा आपूर्ति शृंखला को पर्यावरण अनुकूल बनाना
  • परिचालन रणनीति
  • परियोजना प्रबंधन में आवश्यक बातें
  • उत्तरदायित्वपूर्ण व्यवसाय परिचालन
  • रेवेन्यू अनलिटिक्स
  • सेवा प्रदायगी और प्रबंधन
  • आपूर्ति शृंखला प्रबंधन
  • सस्टेनेबल तथा रहने योग्य शहर बनाना
  • व्यवसाय, सरकार और समाज
  • व्यवसाय विधि
  • असामान्य व्यवसाय::वैकल्पिक व्यवसाय माडल की समझ
  • इकोनामेट्रिक्स की मदद से कारपोरेट उत्कृष्टता
  • भारतीय अवसंरचना में व्यवसाय करना
  • शिक्षानीति: अवधारणाएँ तथा कार्यान्वयन
  • परिवर्तन के दौर से गुजरते राष्ट्र समकालीन जापान को समझना
  • नैतिकता तथा लोक नीति
  • विकास अर्थशास्त्र की बुनियाद;अवधारणात्मक मुद्दे तथा प्रेक्टिस
  • स्वास्थ्य का अर्थशास्त्र :सिद्धांत एवं व्यवहार
  • भारतीय राजनीतिक अर्थव्यवस्था का इतिहास
  • प्रबंधकों हेतु लोक नीति
  • ग्रामीण बैंकिंग एवं वित्तीय समावेशन
  • सामाजिक उद्यमिता
  • कृत्रिम मेधा स्ट्रेटजी
  • कैप्स्टोन सिमुलेशन का उपयोग कर व्यवसाय रणनीति
  • कार्पोरेट रणनीति
  • डिजाइन थिंकिंग:नवोन्मेष तथा सृजनशीलता की एक राह
  • डिजिटल व्यवसाय माडल व रणनीति
  • हरित व्यवसाय प्रबंधन
  • नेतृत्व,विजन,आशय एवं यथार्थ
  • कार्पोरेट विफलताओं से सीख
  • नवीन उत्पाद विकास
  • प्लेटफार्म व्यवसाय के माडल
  • सामरिक नेतृत्व
  • सामरिक नेतृत्व:फर्म के विकास की निरंतरता सुनिश्चित करना
  • मीडिया तथा मनोरंजन उद्योग में सामरिक प्रबंधन
  • प्रौद्योगिकी तथा नवोन्मेष का सामरिक प्रबंधन
  • सामरिक पर्यवेक्षण
  • सामरिक सोच एवं निर्णय लेना
  • स्ट्रेटजी कंसल्टिंग
  • स्ट्रेटजी कार्यान्वयन
  • प्रौद्योगिकी तथा नवोन्मेष स्ट्रेटजी
  • प्रौद्योगिकी तथा नवोन्मेष प्रबंधन
  • प्रौद्योगिकी रणनीति
  • विश्व के धर्मों का एक परिचय
  • अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों:जापान,दुबई हेतु व्यवसाय आयोजना (बीपीआईएम)
  • आर्किटेक्चर और डिजाइन में तलाश:प्रबंधकों हेतु सीख
  • विदेशी भाषा पाठ्यक्रम :फ्रेंच,स्पेनिश,जर्मन ,जापानी
  • सामान्य वाणिज्यिक ज्ञान
  • हिमालय पहाड़ चुनौती
  • हिंदू दर्शन परिचय
  • भारतीय ज्ञान प्रणाली का परिचय
  • भगवद्गीता से प्रबंधन उपदेश