IIMB Management Review

Journal of Indian Institute of Management Bangalore

आईआईएमबी मैनेजमेंट रिव्यू

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर की पत्रिकाएँ

भाप्रसंबें के विषय में

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर (भाप्रसंबें) समग्र, रूपांतकारी एवं नवीन शिक्षा के माध्यम से नेताओं का निर्माण करने में विश्वास करता है ।

और पढ़िए >>

Dual / Double Degree Programs

प्रबंधन में स्नातकोत्तर के दो वर्ष के कार्यक्रम के विद्यार्थियों के पास दो डिग्री वाले कार्यक्रम को लेकर दो डिग्रियाँ प्राप्त करने का अवसर होता है। दो डिग्री वाले कार्यक्रम उपलब्ध कराने हेतु आईआईएमबी ने निम्नलिखित अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के साथ तालमेल किया है।

चयनित विद्यार्थी प्रथम शैक्षणिक वर्ष में अपने होम संस्थान में अध्ययन करते हैं तथा द्वितीय शैक्षणिक वर्ष में मेजबान संस्था को चले जाते हैं। इस तालमेल से, दो डिग्री वाले कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए, संस्थाओं द्वारा निर्धारित शैक्षणिक अपेक्षाओं को पूरा करने के उपरांत, दो शैक्षणिक डिग्रियाँ हासिल करने की प्रक्रिया सुगम हो जाती है। तथापि, विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर, फाइनल डिग्री देने का पूरा अधिकार और विवेक प्रत्येक भागीदार संस्था के पास होता है। । चयन प्रक्रिया विद्यार्थियों के उनके पीजीपी के प्रथम वर्ष में रहने के दौरान आयोजित की जाती है। अंतर्राष्ट्रीय मामलों का कार्यालय तथा पीजीपी कार्यालय, चयन प्रक्रिया शुरू होने से पहले संबंधित जानकारी साझा करेंगे।