Centres Of Excellence

To focus on new and emerging areas of research and education, Centres of Excellence have been established within the Institute. These ‘virtual' centres draw on resources from its stakeholders, and interact with them to enhance core competencies

Read More >>

उत्कृष्टता केंद्र

अनुसंधान और शिक्षा के नए और उभरते क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, संस्थान के भीतर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये 'वर्चुअल' केंद्र अपने हितधारकों से संसाधनों पर आकर्षित होते हैं, और कोर दक्षताओं को बढ़ाने के लिए उनके साथ बातचीत करते हैं

और पढ़िए >>

Faculty

Faculty members at IIMB generate knowledge through cutting-edge research in all functional areas of management that would benefit public and private sector companies, and government and society in general.

Read More >>

संकाय

भाप्रसंबें के संकाय सदस्य प्रबंध के सभी कार्यात्मक क्षेत्रों में अद्यतन शोध के माध्यम से ज्ञान उत्पन्न करते हैं जिससे सामान्यतः सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र कंपनियों और सरकार एवं समाज को लाभ प्राप्त होगा ।

और पढ़िए >>

IIMB Management Review

Journal of Indian Institute of Management Bangalore

आईआईएमबी मैनेजमेंट रिव्यू

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर की पत्रिकाएँ

IIM Bangalore offers Degree-Granting Programmes, a Diploma Programme, Certificate Programmes and Executive Education Programmes and specialised courses in areas such as entrepreneurship and public policy.

Read More >>

About IIMB

The Indian Institute of Management Bangalore (IIMB) believes in building leaders through holistic, transformative and innovative education

Read More >>

भाप्रसंबें के विषय में

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर (भाप्रसंबें) समग्र, रूपांतकारी एवं नवीन शिक्षा के माध्यम से नेताओं का निर्माण करने में विश्वास करता है ।

और पढ़िए >>

Financial Aid and Scholarships

कार्यक्रम पर व्यय

पीजीपी 2025-27 बैच के लिए शुल्क (भारतीय रुपए में) निम्नलिखित है:

2 वर्ष हेतु शुल्क * 26,00,000 रुपए
काशन जमाराशि (सामान्य)# 30,000 रुपए

*शुल्क में ट्यूशन,पुस्तकालय,इंटरनेट, केस परमिशन रायल्टी,पाठ्य सामग्री, हास्टल के कमरे का व्यय और सेवा प्रभार,मेडिकल बीमा,व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा तथा पूर्व छात्र गतिविधियां शामिल हैं।

 #काशन जमाराशि (एक बार) पंजीकरण के समय अलग से अदा की जानी है।

ऊपर दर्शाए गए शुल्क में सेवा कर तथा कोई अन्य कर शामिल नहीं है। यदि ऐसा कोई कर कानूनी रूप से लागू है तो यह विद्यार्थियों से, निर्धारित दरों पर एकत्र किया जाएगा।

विद्यार्थियों को उपरवर्णित राशि के साथ प्रत्येक टर्म में 30,000 रुपए मेस हेतु अग्रिम चुकाना होगा।

आवास: पीजीपी विद्यार्थियों को परिसर में आवास दिया जाता है। ध्यान दें कि द्वितीय वर्ष में विद्यार्थी अपनी खुद की व्यवस्था कर परिसर से बाहर रह सकते हैं।

वित्तीय सहायता

जिन विद्यार्थियों को मदद चाहिए हो, आईआईएमबी उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता है। आईआईएमबी की वित्तीय सहायता नीति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वित्तीय कारणों से कोई विद्यार्थी संस्थान में अध्ययन करने से वंचित न रहे।

वे सभी पीजीपी विद्यार्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 8,00,000 रुपए से कम हो, वित्तीय सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। अचानक अप्रत्याशित हालातों से उत्पन्न गंभीर वित्तीय मुश्किलों वाले विद्यार्थियों के मामले पर भी विचार किया जाता है।

सहायता पाने वाले विद्यार्थियों तथा सहायता राशि का निर्णय करने हेतु वित्तीय सहायता समिति दो चरणों की प्रक्रिया अपनाती है, विद्यार्थियों को चार मानदंडों पर वित्तीय स्थिति स्कोर दिया जाता है। ये मानदंड हैं- वार्षिक सकल पारिवारिक आय (इसमें आईआईएमबी में प्रवेश लेने से पूर्व यदि विद्यार्थी नियोजित रहा हो तो उसकी आय और बकाया ऋण, यदि हो, बशर्ते कि ऋण प्रत्यक्ष उपभोग हेतु न लिया गया हो;पारिवारिक बचत,जमीन जायदाद तथा अन्य आस्तियां शामिल हैं। इस स्कोर के आधार पर कुछ विद्यार्थियों को एक संकाय पैनल के साथ व्यक्तिगत चर्चा के लिए बुलाया जाता है। इस चर्चा के दौरान संकाय पैनल विद्यार्थी की वित्तीय जरूरत का आकलन करने के साथ-साथ आवेदन में विद्यार्थी द्वारा दी गई जानकारी की सत्यता भी परखते हैं तथा वित्तीय आवश्यकता स्कोर आवंटित करते हैं। इन दो स्कोर के भारित औसत के आधार पर आवेदकों को 100%,80%,60%, 40% या 20% की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

छात्रवृत्ति

वित्तीय सहायता जो पूरी तरह वित्तीय आवश्यकता के आधार पर दी जाती है, के अतिरिक्त पीजीपी विद्यार्थियों को कई मेरिट आधारित अथवा मेरिट-सह- आवश्यकता आधारित छात्रवृत्तियां भी दी जाती हैं जिनका विवरण नीचे है-

1.आदित्य बिरला छात्रवृत्ति: यह मेरिट आधारित छात्रवृत्ति प्रथम एवं द्वितीय दोनों वर्षों के पीजीपी विद्यार्थियों को दी जाती है। जिन विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष में छात्रवृत्ति मिलती है, वे द्वितीय वर्ष में इसके नवीकरण हेतु आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि वे प्रथम वर्ष में बैच के शीर्ष 25% में रहे हों । इस छात्रवृत्ति की राशि 1.75 लाख भारतीय रुपए है।

2. ओपीजेईएमएस छात्रवृत्ति: यह मेरिट आधारित छात्रवृत्ति द्वितीय वर्ष के पीजीपी विद्यार्थियों हेतु उपलब्ध है। प्रथम वर्ष में शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर,द्वितीय वर्ष के शीर्ष दस टापर आवेदन करने हेतु पात्र हैं। ओपी जिंदल समूह द्वारा संचालित ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के एक विद्यार्थी को छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति की राशि 1.50 लाख भारतीय रुपए है।

3. एनटीपीसी छात्रवृत्ति योजना: यह प्रति वर्ष 48,000 भारतीय रुपए की छात्रवृत्ति है। द्वितीय वर्ष में अजा/अजजा/दिव्यांगवर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने प्रथम वर्ष की परीक्षा एक प्रयास में उत्तीर्ण की हो,इस छात्रवृत्ति हेतु पात्र हैं।

4. सामाजिक क्षेत्र में नियोजन छात्रवृत्ति: इस छात्रवृत्ति के प्राप्तकर्ताओं को, सामाजिक क्षेत्र में प्रथम तीन वर्ष के कार्य हेतु कार्य के प्रत्येक वर्ष की समाप्ति पर, शुल्क की एक तिहाई राशि की प्रतिपूर्ति की जाती है।

5. जनजातीय मामलों के मंत्रालय की छात्रवृत्ति (एसटी): भारत सरकार का जनजातीय मामलों का मंत्रालय प्रथम वर्ष के पीजीपी के अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित करता है। यह साधनों हेतु छात्रवृत्ति है जिसमें पूरा ट्यूशन व्यय मिलता है।

6. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की छात्रवृत्ति (एसटी) : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार प्रथम वर्ष के पीजीपी के अनुसूचित जाति के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित करता है। यह साधनों हेतु छात्रवृत्ति है जिसमें पूरा ट्यूशन व्यय शामिल है।

7. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की दिव्यांगजनों हेतु छात्रवृत्ति (पीडबल्यूडी) : यह छात्रवृत्ति न्यूनतम 40% दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों जिन्हें सक्षम मेडिकल अधिकारी द्वारा दिव्यांगता का प्रमाणपत्र दिया गया हो, के लिए है। साधनों हेतु इस छात्रवृत्ति की राशि सालाना 2,55,000 भारतीय रुपए है।

विद्यार्थी, उपर्युक्त छात्रवृत्तियों के अतिरिक्त,राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्तियों जो वित्तीय सहायता और छात्रवृत्ति कार्यालय द्वारा सूचित की जाती हैं, के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पीजीपी के उद्घाटन के दिन आवंटित की जाने वाली छात्रवृत्तियों का विवरण नीचे दिया गया है:

छात्रवृत्ति का नाम मानदंड
सिद्धार्थ पदम छात्रवृत्ति डीएमएल सूची के अभ्यर्थी को जिसका पीजीपी प्रथम वर्ष में अर्थशास्त्र और वित्त एवं लेखा संबंधित कोर कोर्स में अधिकतम सीजीपीए हो
आईआईएमबी पीजीपी अलुमनाई फर्स्ट बैच (1976) छात्रवृत्ति महिला डीएपी अभ्यर्थी (यदि महिला अभ्यर्थी पात्र न हो तो पुरुष डीएपी) जिसने पीजीपी प्रथम वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया हो
रनवाल एजुकेशनल ट्रस्ट छात्रवृत्ति

प्रथम वर्ष की समाप्ति पर शीर्ष 40% में रहने वाले तथा प्रथम वर्ष में वित्तीय सहायता हेतु आवेदनकर्ता विद्यार्थियों के वित्तीय सहायता स्कोर की तुलना कर इन दो सूचियों में कॉमन अभ्यर्थियों की पहचान की जाती है। उनके सीजीपीए पर 30% तथा उनके एफएएस पर 70% के साथ भारित औसत स्कोर निकाला जाता है।

उद्यमिता उत्कृष्टता हेतु श्रीमती सरस्वती कुलकर्णी पुरस्कार उद्यमिता पाठ्यक्रम में उच्चतम सीजीपीए वाले एक विद्यार्थी को दिया जाता है।

उबुंतु छात्रवृत्ति

प्रथम वर्ष के समापन पर न्यूनतम 2.0 सीजीपीए वाले पीजीपी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी को दी जाती है। यह मेरिट सह साधन आधार पर है। अभ्यर्थी को वित्तीय सहाता हेतु भी आवेदन किया होना चाहिए। वित्तीय सहायता हेतु समग्र उच्चतम स्कोर के साथ उक्त 2 मानदंडों को पूरा करने वाले विद्यार्थी को यह छात्रवृत्ति मिलेगी।
नितिन अग्रवाल छात्रवृत्ति

आवश्यकता आधारित छात्रवृत्ति- कोई अन्य वित्तीय सहायता/ छात्रवृत्ति न पाने वाले विद्यार्थी को दी जाती है। वित्तीय सहायता छात्रवृत्ति कट ऑफ के नीचे वित्तीय सहायता हेतु अधिकतम स्कोर वाले एक विद्यार्थी को इस छात्रवृत्ति हेतु चुना जाएगा। यह एमबीए प्रबोधन कार्यक्रम के पीजीपी द्वितीय वर्ष में दी जाती है।

दीपांकर खिवानी छात्रवृत्ति मेरिट सह साधन आधार पर दो पीजीपी विद्यार्थियों को
पीजीपी क्लास ऑफ 1989 छात्रवृत्ति कोई अन्य वित्तीय सहायता/ छात्रवृत्ति न पाने वाले विद्यार्थी को दिया जाता है। यह साधन छात्रवृत्ति है।
श्रीमती पार्वती और श्री वेडुला कृष्णमूर्ति छात्रवृत्ति पुरस्कार डीएमएल के विद्यार्थी को जिसका प्रतिस्पर्द्धा व रणनीति;व्यवसाय,सरकार और समाज तथा उद्यमितापरक सीख (पीजीपी द्वितीय वर्ष) की रैंक सूची में सर्वोच्च स्थान हो
पीजीपी 1998 बैच छात्रवृत्ति इसमें दिव्यांगजन श्रेणी में प्रवेश प्राप्त 4 विद्यार्थियों को मेरिट सह आवश्यकता छात्रवृत्ति दी जाती है।
परमेश्वर अय्यर पुरस्कार कोई अन्य वित्तीय सहायता/ छात्रवृत्ति न पाने वाले विद्यार्थी को दिया जाता है। यह साधन छात्रवृत्ति है।