Centres Of Excellence

To focus on new and emerging areas of research and education, Centres of Excellence have been established within the Institute. These ‘virtual' centres draw on resources from its stakeholders, and interact with them to enhance core competencies

Read More >>

उत्कृष्टता केंद्र

अनुसंधान और शिक्षा के नए और उभरते क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, संस्थान के भीतर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये 'वर्चुअल' केंद्र अपने हितधारकों से संसाधनों पर आकर्षित होते हैं, और कोर दक्षताओं को बढ़ाने के लिए उनके साथ बातचीत करते हैं

और पढ़िए >>

Faculty

Faculty members at IIMB generate knowledge through cutting-edge research in all functional areas of management that would benefit public and private sector companies, and government and society in general.

Read More >>

संकाय

भाप्रसंबें के संकाय सदस्य प्रबंध के सभी कार्यात्मक क्षेत्रों में अद्यतन शोध के माध्यम से ज्ञान उत्पन्न करते हैं जिससे सामान्यतः सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र कंपनियों और सरकार एवं समाज को लाभ प्राप्त होगा ।

और पढ़िए >>

IIMB Management Review

Journal of Indian Institute of Management Bangalore

आईआईएमबी मैनेजमेंट रिव्यू

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर की पत्रिकाएँ

IIM Bangalore offers Degree-Granting Programmes, a Diploma Programme, Certificate Programmes and Executive Education Programmes and specialised courses in areas such as entrepreneurship and public policy.

Read More >>

About IIMB

The Indian Institute of Management Bangalore (IIMB) believes in building leaders through holistic, transformative and innovative education

Read More >>

भाप्रसंबें के विषय में

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर (भाप्रसंबें) समग्र, रूपांतकारी एवं नवीन शिक्षा के माध्यम से नेताओं का निर्माण करने में विश्वास करता है ।

और पढ़िए >>

Student Exchange Programme

Student Exchange

विद्यार्थियों को विभिन्न संस्कृतियों तथा वैश्विक परिप्रेक्ष्य से परिचित कराने के लिए, आईआईएमबी ने एक व्यापक अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी विनिमय नेटवर्क स्थापित किया है। विद्यार्थियों के बीच इस कार्यक्रम की लोकप्रियता में निरंतर वृद्धि हो रही है। बैच के करीब 40% विद्यार्थियों को एक भागीदार संस्थान में टर्म गुजारने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का और विस्तार करने तथा और अधिक विद्यार्थियों को इस विशिष्ट अवसर का लाभ उठाने देने के लिए प्रयास जारी हैं। विनिमय कार्यक्रम में भाग न लेने वाले विद्यार्थी आईआईएमबी में टर्म व्यतीत करने वाले विदेशी विद्यार्थियों की बड़ी संख्या की संगत से लाभान्वित होते हैं।

विनिमय कार्यक्रम के दौरान पाठ्यक्रम

टर्म V के दौरान विनिमय कार्यक्रम में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए उनके संबंधित विश्वविद्यालयों में केवल स्नातकोत्तर स्तर पाठ्यक्रम कर रहे विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम का पूरा भार संभालना अनिवार्य है जो विनिमय टर्म में 120 कान्टैक्ट अवर्स से कम नहीं होता। एक विद्यार्थी, 120 के ऊपर अधिकतम 30 अतिरिक्त कान्टैक्ट अवर्स के लिए क्रेडिट ले सकता है, बशर्ते कि पाठ्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समिति (ओआईए) के कार्यालय द्वारा अनुमोदित हो। इस प्रकार, एक विद्यार्थी को विनिमय कार्यक्रम के दौरान न्यूनतम 12-15 क्रेडिट अवश्य हासिल करना चाहिए।

विनिमय कार्यक्रम में रहते हुए यदि कोई विद्यार्थी पास ग्रेड नहीं हासिल करता तो उसे इसमें कोई क्रेडिट नहीं मिलेगा।

  • विनिमय के प्रत्येक विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रमों हेतु क्रेडिट अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समिति के द्वारा जारी किए जाएंगे ।
  • विनिमय कार्यक्रम से आवश्यक क्रेडिट न प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इस कमी की पूर्ति उसी वर्ष के छठे टर्म में आईआईएमबी में अतिरिक्त कोर्स वर्क लेकर करने को कहा जाएगा। इन शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद ही उन्हें डिग्री मिलेगी। विनिमय कार्यक्रम में क्रेडिट की कमी तीन क्रेडिट से अधिक की नहीं हो सकती। अतिरिक्त कोर्स वर्क हेतु पंजीयन एक टर्म में न्यूनतम तथा अधिकतम क्रेडिट की आवश्यकता के अधीन है।
  • विनिमय कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों जो पूर्ववर्ती टर्म की समाप्ति से पहले छोड़ कर चले जाते हैं अथवा आगामी टर्म में देर से शामिल होते हैं, को कक्षाओं में उपस्थिति से कोई माफी नहीं दी जाएगी। इस प्रकार, जो विद्यार्थी ऊपरवर्णित कारणों से कक्षा में उपस्थित नहीं होते, उन्हें अनुपस्थित दर्ज किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों का विनिमय टर्म आईआईएमबी में छठे टर्म के शुरू होने के बाद पूरा होता है, वे पूर्व अनुमति लेकर, छठे टर्म के प्रारम्भ होने के अधिकतम एक सप्ताह के भीतर पंजीयन करा सकते हैं।यह राहत तभी मिलेगी जब उनके विश्वविद्यालय का टर्म या परीक्षा वास्तव में छठे टर्म के दौरान चलती रही हो। तथापि, पूर्व अनुमति के साथ भी, छूट गए दिनों के लिए हाजिरी की कोई माफी नहीं होगी और विलंबित पंजीयन हेतु अर्थदंड लागू होगा।

IIMB

Partner University

विद्यार्थी विनिमय कार्यक्रम तथ्य पत्रक

शैक्षणिक वर्ष 2025-26 हेतु टर्म तिथि

टर्म

नामांकन प्रेषित करने की अंतिम तिथि

पंजीयन और शिक्षण

अर्धवार्षिक परीक्षायें

अंतिम सत्र की परीक्षा

टर्म IV

जनवरी 20,  2025

जून 02 - अगस्त 21, 2025

जुलाई 06-13, 2025

अगस्त 22 - 30, 2025

टर्म V

अप्रैल 01, 2025

सितंबर 01 - नवंबर 26, 2025

अक्टूबर 07-12, 2025

नवंबर 27-Dec 03, 2025

टर्म VI

जुलाई 20, 2025

दिसंबर 15, 2025- 07 मार्च, 2026

जनवरी 21-25, 2026

मार्च 09 -13, 2026

** उक्त कलेंडर में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 हेतु कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति दर्शाई गई है। वर्ष में आगे उभरती आवश्यकताओं के आधार पर इसमें थोड़ा परिवर्तन हो सकता है जिसकी सूचना आवश्यकतानुसार दी जाएगी।

कलेंडर

आपके यहाँ किस प्रकार के टर्म उपलब्ध हैं?सेमेस्टर/ट्राई सेमेस्टर/तिमाही प्रणाली?

  • आईआईएमबी में ट्राई सेमेस्टर उपलब्ध है, एक वर्ष में तीन टर्म होते हैं

परीक्षा

क्या विनिमय विद्यार्थियों के लिए कोई विशेष नीतियाँ लागू हैं?

  • विनिमय विद्यार्थियों के लिए कोई विशेष नीतियाँ लागू नहीं हैं

परीक्षाएँ मौखिक होती हैं या लिखित?

  • लिखित

प्रबोधन:

क्या आप प्रत्येक सेमेस्टर में प्रबोधन कार्यक्रम चलाते हैं? क्या यह जरूरी है?इसकी तिथि?

  • हाँ, टर्म के शुरू में । विद्यार्थियों को ई मेल से सूचना दी जाएगी। विद्यार्थियों को इस अनिवार्य प्रबोधन कार्यक्रम से एक दिन पूर्व आ जाना चाहिए।

इंटर्नशिप :

क्या आपका संस्थान विनिमय विद्यार्थियों को इंटर्नशिप हेतु आवेदन करने का मौका देता है? कौन से संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं?

  • आईआईएमबी आगंतुक विनिमय विद्यार्थियों को इंटर्नशिप नहीं देता।

शंसाएँ

IIMB

Clément Lemoine-Scelles

Audencia Nantes School of Management, France

“It was a blessing to enjoy a fall term at IIMB, in such a wonderful campus with high quality courses, and facilities for studies and sports. The staff and students are very welcoming, and the timetable enables you to make the most of campus life. “

IIMB

Alexandra Ried

Zeppelin University, Lake Constance, Germany

My time at IIMB has been a wonderful addition to my studies at my home university. The classes are great, the campus green and relaxing, and India is just perfect for cultural enrichment. Would I do it again? Yes, for sure! I love to think back to my exchange semester.

IIMB

Fernando Hermosillo Acosta,

IPADE Business School, Mexico

My time at IIMB was incredible. The campus is really nice, and you have pretty much everything inside (sports facilities, laundry service, you name it). The classes were really good. I got the opportunity to meet some amazing and really smart people. For me, it was a great choice.

IIMB

Sébastien Ouensanga,

EM Strasbourg Business School, USA

I had the chance to spend two terms at IIMB and it was, without doubt, the most intense six months in my student life. The high quality courses offered by the two-year MBA program, the teachers both qualified and close to their students, and the large scope of projects that we had the occasion to work on, made my stint memorable. I made incredible friends too on this huge, green campus where you can live and work peacefully.

और पढ़ें

पुस्तिका

पुस्तिका देखें

ग्लोबल नेटवर्क फॉर एडवांस्ड मैनेजमेंट : वीडियो