IIMB Management Review

Journal of Indian Institute of Management Bangalore

आईआईएमबी मैनेजमेंट रिव्यू

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर की पत्रिकाएँ

भाप्रसंबें के विषय में

भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूर (भाप्रसंबें) समग्र, रूपांतकारी एवं नवीन शिक्षा के माध्यम से नेताओं का निर्माण करने में विश्वास करता है ।

और पढ़िए >>

Process & Requirements

नामांकन प्रक्रिया

मेजबान विश्वविद्यालय के विनिमय समन्वयक दिए गए लिंक के जरिए हमें नामांकन भेजेंगे जिसमें विद्यार्थी का विवरण जैसे कि विद्यार्थी का पहला नाम, आखिरी नाम,मान्य ईमेल आईडी तथा वर्तमान डिग्री आदि दिए गए होंगे। यह कार्य आगमन के पाँच माह पूर्व किया जाना चाहिए ताकि सभी औपचारिकताओं को पूरा करने हेतु पर्याप्त समय बचा रहे। विनिमय समन्वयक से उत्तर मिलते ही हम स्वीकृति पत्र,वीजा अनुरोध पत्र तथा सूचना पैकेज रवाना करेंगे। टर्म शुरू होने से पहले एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।.

आवश्यक दस्तावेज़

आगंतुक विनिमय विद्यार्थियों से कौन से दस्तावेज़ (विनिमय आवेदन,पासपोर्ट की प्रति,वित्तीय गारंटी पत्र,स्वास्थ्य फार्म, आवास फार्म,आगमन फार्म आदि) लेने की आवश्यकता है?

ईआरपी पोर्टल (आईआईएमबी सर्वम) पर विद्यार्थियों के द्वारा निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड किए जाने होते हैं:

  • संक्षिप्त रेज्युमे पासपोर्ट आकार की दो फोटो के साथ
  • होम स्कूल से नवीनतम ट्रांस्क्रिप्ट
  • विद्यार्थी किसी संक्रामक रोग से ग्रस्त नहीं है,इस आशय का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट तथा वीजा प्रति
  • हास्टल आचरण संहिता वचन पत्र की विधिवत हस्ताक्षरित (जिस पर विद्यार्थी और होम स्कूल के समन्वयक के हस्ताक्षर हों) की प्रति
  • रिलीज सह क्षतिपूर्ति बांड की विधिवत हस्ताक्षरित (विद्यार्थी एवं होम स्कूल के समन्वयक के हस्ताक्षर सहित) प्रति

नोट: चूंकि विनिमय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिसर की सांस्कृतिक विविधता का विस्तार करना है, इसलिए विनिमय कार्यक्रम भारतीय पासपोर्टधारक विद्यार्थियों के लिए नहीं है।

अध्ययन कार्यक्रम

एमबीए अथवा ग्रेजुएट स्तर पर आपके स्कूल में विनिमय विद्यार्थियों के लिए कौन से मेजर/कंसंट्रेशन विषय उपलब्ध हैं ?क्या कोई अन्य विभाग/कालेज हैं जहां विनिमय विद्यार्थी कक्षाओं में शामिल हो सकें ?

हमारे यहाँ इलेक्टिव के लिए अनिवार्य (जरुरी) पाठ्यक्रम निम्नलिखित क्षेत्रों में से लेने होते हैं:

  • निर्णय विज्ञान
  • अर्थशास्त्र एवं सामाजिक विज्ञान
  • उद्यमिता
  • वित्त एवं लेखा
  • सूचना प्रणालियाँ
  • प्रबंधन संप्रेषण
  • विपणन
  • सांगठनिक व्यवहार एवं मानव संसाधन प्रबंधन
  • उत्पादन एवं परिचालन प्रबंधन
  • लोक नीति
  • स्ट्रेटजी
     

नोट: विनिमय विद्यार्थी पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम इन इंटरप्राइज़ मैनेजमेंट में उपलब्ध एक या दो पाठ्यक्रम ले सकते हैं।

इलेक्टिव पाठ्यक्रम

ये पाठ्यक्रम स्प्रिंग व फाल टर्म के दौरान लेने होते हैं। उपलब्ध पाठ्यक्रम वर्ष दर वर्ष बदल सकते हैं। पाठ्यक्रम की उपलब्धता इस पर निर्भर करती है कि कितने विद्यार्थी इसका चुनाव करते हैं। पाठ्यक्रम केवल अंग्रेजी भाषा में पढ़ाए जाते हैं।

आईआईएमबी की पहचान भारत के बिजनेस स्कूलों में सबसे अधिक इलेक्टिव का विकल्प देने वाले की है। इलेक्टिव बहुत सारे विषयों में उपलब्ध हैं जिनकी सूची नीचे दी गई है। अपनी रुचि के इलेक्टिव पाठ्यक्रम चुनने के लिए विद्यार्थी बोली लगाने की पद्धति अपनाते हैं। यह सूची अनंतिम है जो विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार प्रति वर्ष बदल सकती है।

और पढ़ें

शैक्षणिक/अनुभव आवश्यकताएँ

कृपया आवेदक विद्यार्थियों हेतु किसी शैक्षणिक या कार्य अनुभव की पूर्व आवश्यकता अथवा संस्तुति या पाबंदी का विवरण दें

आईआईएमबी में टर्म करने के लिए आपको वर्तमान में एमबीए अथवा समकक्ष स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम का विद्यार्थी होना चाहिए। आपको कार्यक्रम के द्वितीय वर्ष में होना चाहिए तथा होम संस्था में बुनियादी पाठ्यक्रम अवश्य पूरा किया होना चाहिए। अंडरग्रेजुएट तथा प्रथम वर्ष के विद्यार्थी विनिमय कार्यक्रम में भाग लेने हेतु पात्र नहीं हैं। यदि कोई विद्यार्थी बैचलर तथा मास्टर स्तर के समन्वित पाठ्यक्रम में है तो उसे अनिवार्यतः कार्यक्रम के पांचवे वर्ष में होना चाहिए।

Hostel

पूर्णकालिक कार्य बोझ:

  • प्रत्येक कोर्स अमूमन तीन क्रेडिट का होता है पर यह 1.5 क्रेडिट का भी हो सकता है। एक क्रेडिट का मतलब कक्षा में 10 कान्टैक्ट अवर्स है। क्लासरूम कान्टैक्ट के प्रत्येक घंटे के लिए, अधिकांश कोर्स में कक्षा से परे औसतन दो घंटे का कार्य अध्ययन,असाइनमेंट, प्रोजेक्ट आदि के रूप में होता है। विनिमय विद्यार्थियों द्वारा लिए गए क्रेडिट अवर्स का निर्धारण उनके स्कूल द्वारा किया जाता है। कार्यक्रम को विनिमय विद्यार्थी आम तौर पर शैक्षिक रूप से श्रमसाध्य पाते हैं और चार या पाँच 3 -क्रेडिट कोर्स लेते हैं।

प्रत्याशित सीख:

  • क्लास फार्मेट व्याख्यान,क्लासरूम चर्चा,केस स्टडी,एकल व समूह प्रोजेक्ट,टर्म पेपर,रोल प्ले,विद्यार्थी द्वारा प्रोजेक्ट,निबंध लेखन, बिजनेस गेम और फिल्म में से कोई एक या इन्हें मिला कर हो सकता है। प्रत्येक कोर्स हेतु सत्र का निश्चित कलेंडर होगा जो विद्यार्थियों को टर्म के प्रथम दिवस को स्नातकोत्तर कार्यक्रम (पीजीपी) कार्यालय द्वारा उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्रत्येक कोर्स में 80 प्रतिशत की न्यूनतम उपस्थिति अनिवार्य है। पीजीपी कार्यालय सभी कोर्स में उपस्थिति का अभिलेख रखा करेगा। जो विद्यार्थी एक कोर्स में न्यूनतम उपस्थिति के मानदंड को पूरा नहीं करते उन्हें उस कोर्स में मिले ग्रेड पॉइंट से एक पॉइंट कम दिया जाएगा। यह कार्य पीजीपी कार्यालय करेगा तथा पढ़ाने वाले संबंधित संकाय को इसकी जानकारी दी जाएगी। कक्षा में कितने विद्यार्थी होंगे यह कोर्स विशेष को लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या पर निर्भर करता है। यदि किसी कोर्स को पढ़ाया जाना है तो इसमें न्यूनतम पंद्रह विद्यार्थी होने चाहिए।

ग्रेडिंग :

अपने स्कूल की ग्रेडिंग प्रणाली का संक्षिप्त विवरण दें। ट्रांस्क्रिप्ट का मूल्यांकन किस प्रकार होता है?
आईआईएमबी में ग्रेडिंग प्रणाली :
ग्रेड विवरण ग्रेड पॉइंट
उत्कृष्ट 3.50-4.00
बी उत्तम 2.50-3.49
सी संतोषजनक 1.50-2.49
डी लो पास 0.50-1.49
यू असंतोषजनक 0.00-0.49
आई अपूर्ण (फाइनल ग्रेड लंबित)

समर प्रोग्राम अथवा अल्पावधि प्रोग्राम :

क्या आपके स्कूल में विनिमय विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सेमेस्टर विनिमय के अलावा कोई अन्य कार्यक्रम है? यदि हाँ, तो कृपया बताएं।

  • शेड्यूल पक्का हो जाने पर हम सहभागी स्कूलों को सूचित करेंगे।

आवासीय एवं अन्य व्यय

Hostal

आवास:  टर्म 5 (सित-नव) के दौरान विद्यार्थी विनिमय कार्यक्रम अंतर्गत आईआईएमबी में आने वाले विद्यार्थियों को विनिमय अवधि में हास्टल में रखा जाएगा। अन्य टर्म - टर्म 4 या टर्म 6 में आने वाले विद्यार्थियों को हास्टल नहीं मिल सकता है और इस मामले में आईआईएमबी उपयुक्त आवास ढूँढने में मदद करेगा। तथापि,इस तरह से आवास ढूँढना आईआईएमबी की ज़िम्मेदारी नहीं है। आवास तथा भोजन का व्यय विद्यार्थी द्वारा ही वहन किया जाएगा।

कैंपस में आवास पर व्यय का उदाहरण : व्यय
हास्टल (डार्मिटरी) कमरे का किराया तथासेवा प्रभार/प्रति टर्म : भारतीय रुपए 20000
विद्यार्थी मेस का शुल्क प्रति माह (निरामिष भोजन) भारतीय रुपए 30000
कैंपस में न रहने वाले विद्यार्थी जो विद्यार्थी हास्टल मेस में भोजन ग्रहण करना चाहते हों, को राशि कार्यक्रम के शुरू में हास्टल कार्यालय में जमा करनी होगी भारतीय रुपए 30000

शैक्षणिक व्यय :

शैक्षणिक व्ययों का पूर्वानुमान :पुस्तकों, पाठ्य सामग्री ,पंजीकरण पर व्यय

  • कोई व्यय देय नहीं है क्योंकि शिक्षण शुल्क उनके होम इंस्टीट्यूशन में अदा होता है। .

अन्य व्यय :

पुस्तकालय शुल्क,दस्तावेज़ मुद्रण,स्वास्थ्य बीमा,स्थानीय परिवहन, आदि को शामिल कर अन्य व्यय

  • आईआईएमबी उपर्युक्त व्ययों के अतिरिक्त कोई अन्य विद्यार्थी शुल्क यथा शिक्षण,पुस्तकालय/कंप्यूटर/पाठयसामग्री शुल्क नहीं लेता। मुद्रण, फोटोप्रति जैसे कार्यों पर विद्यार्थी द्वारा किया गया खर्च विद्यार्थी द्वारा ही वहन किया जाएगा। विद्यार्थी को परिसर छोड़ कर जाने से पहले सभी व्ययों को चुका देना चाहिए। पुस्तकालय से ली गई पुस्तकों को हानि पहुंचाने अथवा वापस न करने पर विद्यार्थियों द्वारा दंड अदा करना होगा।

स्वास्थ्य बीमा और वीजा

स्वास्थ्य बीमा:

  • हाँ, विनिमय विद्यार्थियों के पास स्वास्थ्य बीमा होना चाहिए जिसमें विश्व भर में न्यूनतम 200,000 भारतीय रुपए का कवर उपलब्ध हो।

वीजा:

  • आईआईएमबी विद्यार्थियों को वीजा हेतु पत्र देता है जिसके आधार पर विद्यार्थी अपने देश स्थित भारतीय दूतावास से वीजा प्राप्त कर सकते हैं।
  • कृपया नोट करें:विद्यार्थियों को केवल विद्यार्थी वीजा पर आना चाहिए। किसी अन्य प्रकार के वीजा पर यात्रा करने वाले विद्यार्थियों को आईआईएमबी दस्तावेजी या किसी अन्य प्रकार की सहायता प्रदान करने की स्थिति में नहीं होगा। भारत में रुकने अथवा आवास परमिट के नवीकरण हेतु आईआईएमबी कोई वचन पत्र या वित्तीय गारंटी नहीं देगा।

सुविधाएं

Medical centre

आपके परिसर में उपलब्ध सुविधाओं:पुस्तकालय,कंप्यूटर सेवाओं, विद्यार्थी केंद्र, स्वास्थ्य क्लब, आदि का संक्षिप्त ब्योरा दें।

आईआईएमबी परिसर में निम्नलिखित की सुविधाएं उपलब्ध हैं:

कंप्यूटर केंद्र,इंटरनेट तथा ई मेल, पुस्तकालय,फोटो प्रति मुद्रण,बैंक, लॉकर, डाक घर,पुस्तकों की दुकान,कैफेटेरिया,स्नैक बार, आम जरूरतों के सामान की दुकान,फल व सब्जियों की दुकान,ट्रैवल एजेंसी, चिकित्सा केंद्र, सलून, लांड्री सेवा,सामाजिक व पेशेवर मेल-मिलाप हेतु क्लब,खेल व सांस्कृतिक गतिविधियां

विनिमय समन्वयक सेवाएँ ;

आप/आपका कार्यालय विनिमय विद्यार्थियों पर किस प्रकार से ध्यान देता है?यदि उपर्युक्त सेवाओं के लिए कोई अलग विभाग है, तो बताएं।

  • अंतर्राष्ट्रीय मामलों के कार्यालय का नेतृत्व पाँच संकाय सदस्यों की एक समिति करती है जिसमें डीन प्रोग्राम्स शामिल हैं। इसके अलावा कार्यालय में अलग से तीन प्रशासनिक संसाधन हैं जो अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और विद्यार्थियों की आवाजाही की देखरेख करते हैं।

संपर्क

वरिष्ठ कार्यपालक, अंतर्राष्ट्रीय मामलों का कार्यालय

सुश्री प्राभी जी

Edit Document +91-80-2699 3396

Emailoia@iimb.ac.in

परियोजना कार्यपालक, अंतर्राष्ट्रीय मामलों का कार्यालय

श्री नंजुन्दा

Edit Document +91-80-2699 3362

Emailnanjunda.c[at]iimb[dot]ac[dot]in / sepoffice[at]iimb[dot]ac[dot]in